फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Record Admission Applications in Punjab University

पीयू में रिकार्ड आवेदन, देखें किसकी खुलेगी किस्मत?

Wed, 25 Jun 2014 08:08 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण /अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Jun 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
Record Admission Applications in Punjab University

देश की टॉप यूनिवर्सिटी रैंकिंग मिलते ही पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में दाखिले के लिए मारमारी होने वाली है। 2013 के मुकाबले आगामी सत्र-2014 के लिए रिकार्ड आवेदन फार्म आए हैं। इसमें 20 से 40 फीसदी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


कई विभागों में तो आवेदन की संख्या दोगुनी तक हो गई है। दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट की कटऑफ 3 से 5 फीसदी अधिक रहेगी। दाखिले की मारामारी प्रोफेशनल और साइंस कोर्स में अधिक है।
विज्ञापन


पीयू के पांच वर्षीय लॉ विभाग (यूआईएलएस) में दाखिले के लिए पिछले साल के मुकाबले 1138 अधिक आवेदन आए हैं। ऐसा ही हाल दूसरे विषयों में है। पीयू के साइंस (ऑनर्स) स्कूल में आवेदन की संख्या काफी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू सीईटी (यूजी) 2014 सत्र में पिछले साल के मुकाबले 3120 अधिक विद्यार्थी अपीयर हुए हैं। एमए कोर्स में भी अंतिम तिथि से कई दिन पहले तक सीटों के मुकाबले कई गना आवेदन पहुंच चुके हैं। 

अंडर ग्रेजुएट कोर्स में इतने आवेदन आए

Record Admission Applications in Punjab University

कोर्स का नाम----------2013-------2014
एलएलबी-5 वर्षीय------3630------4768    
एलएलबी-3 वर्षीय------3160-------3667    
फिजिक्स--------------10206-----13326    
केमिस्ट्री---------------10206------13326    
बायोलॉजी--------------3918--------5338    
गणित-----------------6887--------8546        
बायोटेक्नोलॉजी----------98-----------109
कंप्यूटर साइंस-----------515---------644

पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में इतने आवेदन आए

Record Admission Applications in Punjab University

कोर्स का नाम--------------2013--------2014
एलएलएम-----------------506-----------695
एमए अंग्रेजी---------------522-----------647
एमपीएड-----------------161------------211
एमएससी गणित-----------840-----------1344
एमए मास कम्युनिकेशनल---309------------327
एमकॉम (आनर्स)----------557-----------763
बीपीएड--------------------101----------138
एमएससी (इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री)-78----------112
एमएससी(इन्वॉयरमेंटल साइंस)-160---------209
एमएससी (केमिस्ट्री आनर्स)-----1619------2412
एमएससी (बॉटनी)------------385----------611
एमएससी (आनर्स) जोलॉजी-----19-----------39
एमएससी (माइक्रोबॉयलॉजी)-----117---------151

कई कोर्स में का क्रेज कम

Record Admission Applications in Punjab University

पीयू में कुछ कोर्स में विद्यार्थी ने इस बार रुचि नहीं दिखाई हैं। पीयू ऐसे कोर्स बंद करने करने जा रहा है। मास कम्युनिकेशनल विभाग में चले रहे पीजी डिप्लोमा हिंदी और पंजाबी को बंद करने का फैसला लिया है। ज्योग्राफी विभाग में एमफिल कोर्स और यूसोल में फोटोग्राफी कोर्स भी इस साल से बंद हो जाएंगे।
 
इन कोर्सों का कम हुआ क्रेज
कोर्स का नाम--------------2013----2014
एमएससी(बायोकेमिस्ट्री)-----68-------57
एमबीएसीआईटी-------------83-------82
एमसीए-------------------1798-----1616
एमई (सीएस एंड ई)--------832-------336

पीजी कोर्स के लिए 2 जुलाई तक करें आवेदन

Record Admission Applications in Punjab University

पीयू के विभिन्न आर्ट्स संकायों में दाखिले के लिए 2 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन फार्म पीयू की वेबसाइट से लिया जा सकता है। उधर, सीईटी क्लीयर करने वाले स्टूडेंट्स को भी 5 जुलाई तक पीयू के केमिस्ट्री विभाग में जमा करने होंगे।


2013 में पीयू को देश की नंबर वन यूनिवर्सिटी की रैकिंग मिलने के बाद सभी कोर्स में दाखिले को लेकर जबर्दस्त क्रेज है। लॉ, साइंस ही नहीं इस बार आर्ट्स में भी पिछले सालों से अधिक आवेदन की उम्मीद है। आवेदन संख्या में 20 से 30 फीसदी इजाफा हुआ है। इस बार दाखिले की कट ऑफ भी बढ़ेगी।
प्रो.परविंदर सिंह, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन पीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed