फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Read these must be recruiting in army

फौज में भर्ती होना है तो ये खबर जरूर पढ़ें

Sun, 25 May 2014 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 25 May 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
Read these must be recruiting in army

फौज और नीम फौजी दलों में भरती होने के लिए जिला रक्षा सेवाएं भलाई दफ्तर पटियाला में प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कोर्स 20 जून 2014 से शुरू होगा, जिसका उद्देश्य सेना में सेवा कर रहे सैनिकों, पूर्व सैनिकों और बाकी श्रेणियों के बच्चों को फौज, नीम फौजी बलों और पुलिस में भरती होने के लिए योग्य बनाना है।

विज्ञापन

कोर्स केवल 45 दिन का

Read these must be recruiting in army

जिला रक्षा सेवाएं भलाई दफ्तर के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कोर्स केवल 45 दिन का है और उम्मीदवार की उम्र साढ़े 17 साल से 21 साल, कद 170 सेंटीमीटर, छाती 77 से 82 सेंटीमीटर और वजन 50 किलो होना चाहिए।

क्लर्क और एसकेटी की भरती के लिए उम्मीदवारों की उम्र साढ़े 17 सालों से 23 साल तक और कद 165 सेंटीमीटर होना चाहिए और उम्मीदवार दस जमा दो क्लास में हरेक विषय में 40 प्रतिशत नंबरों के साथ पास होना जरूरी है और दसवीं क्लास में गणित और अंग्रेजी विषयों में 40 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है और आम उम्मीदवारों के लिए दसवीं में से 45 प्रतिशत नंबरों कते साथ या दस जमा दो पास होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत ही कम सीटें बाकी

Read these must be recruiting in army

एससी जाति से संबंधित उम्मीदवार केवल पास होना ही जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवार अपने पढ़ाई के सर्टीफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, डिस्चार्ज बुक (केवल पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए) और एससी जाति के उम्मीदवार अपना जाति का सर्टीफिकेट साथ लेकर जिला रक्षा सेवाएं भलाई दफ्तर पटियाला के नजदीक रेलवे स्टेशन में अपने नाम की रजिस्ट्रेशन कराएं।

बहुत ही कम सीटें बाकी रह गई हैं। किसी भी जिले का उम्मीदवार इस ट्रेनिंग में शामिल हो सकता है। दूर के बच्चों के लिए रिहायश का मुफ्त प्रबंध है। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 0175-2361188, 94650-28193 पर सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed