{"_id":"4d50c2834dbcc411da012a3c58aeeabb","slug":"read-the-schedule-of-med-bed-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, कब होंगी बीएड\/एमएड और शास्त्री की परीक्षाएं?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पढ़िए, कब होंगी बीएड/एमएड और शास्त्री की परीक्षाएं?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 06 Aug 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड/एमएड और एमए फिजिकल एजूकेशन के पहले, दूसरे सत्र तथा बीपीई/ बीपीएड की अनुपूरक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षाएं 15 अक्तूबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। इसके बाद विवि की तय दरों के मुताबिक लेट फीस वसूली जाएगी। परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट www.hpuniv.com पर उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
शास्त्री की अनुपूरक परीक्षाएं भी 15 से
वहीं, ओटी/ एमआईएल की अनुपूरक परीक्षाएं 15 अक्तूबर से शुरू होंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल ने बताया कि रतन प्रभाकर प्राक शास्त्री प्रथम, शास्त्री द्वितीय और तृतीय वर्ष, आचार्य प्रथम और द्वितीय वर्ष की ये परीक्षाएं 15 अक्तूबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
परीक्षा फार्म जमा करवाने की तिथि 25 अगस्त है। इसके बाद लेट फीस के साथ फार्म जमा होंगे। छात्र यूनिवर्सिटी काउंटर से परीक्षा फॉर्म हासिल कर सकते हैं।