{"_id":"1da54b7f77a6e675d9dbb89f8ff764fc","slug":"read-iti-exam-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ें, आईटीआई परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पढ़ें, आईटीआई परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 07 Nov 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई प्रशिक्षुओं की परीक्षाओं के लिए ईवन ओड सिस्टम लागू कर दिया गया है। डायरेक्टर जनरल ऑफ इंप्लायमेंट एंड ट्रेनिंग न्यू दिल्ली के निर्देशानुसार आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों की सेमेस्टर परीक्षाओं में अब नया नियम चलेगा।
विज्ञापन
जनवरी 2015 में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं में केवल पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं ही करवाई जाएंगी। जुलाई 2015 में केवल दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं ही होंगी।
विज्ञापन
छात्रों को इसी नए नियम के अनुसार अपने परीक्षा फार्म बोर्ड को संस्थान के माध्यम से भेजने होंगे। 10 नवंबर तक बिना लेट फीस परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। 20 नवंबर तक 300 रुपये लेट फीस लगेगी।
विज्ञापन
30 नवंबर तक 500 रुपये लेट फीस लगेगी। नई कवायद के तहत दूसरे सेमेस्टर में फेल होने वाले छात्र जनवरी 2015 में पेपर नहीं दे पाएंगे।