{"_id":"4319fef4788938ddc6388c49c4eaa56d","slug":"re-check-copies-in-this-method-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम आए हैं नंबर तो इस तरह कराएं कॉपी रिचेक","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कम आए हैं नंबर तो इस तरह कराएं कॉपी रिचेक
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 18 Dec 2015 06:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन छात्रों को उम्मीद से कम अंक मिले थे अब वह स्पेशल कैरी ओवर परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन दोबारा करा सकेंगे। छात्रों को अदालत ने एक अवसर दिया है। दोबारा कॉपी चेक कराने के लिए छात्रों को आवेदन करना होगा और उनके 19 दिसंबर का समय है।
विज्ञापन
जीएल बजाज इंस्टीटयूट के निदेशक राजीव अग्रवाल ने बताया कि कोर्ट ने ऐसे छात्रों को एक मौका दिया है कि जो अपनी परीक्षा की कॉपी की दोबारा चेकिंग कराना चाहते हैं। वह 19 दिसंबर तक निर्धारित शुल्क जमा करके उसमें मौका पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्य छात्रों को 19 दिसंबर की शाम पांच बजे तक करना होगा।
विज्ञापन
दरअसल, छात्रों की कैरी ओवर परीक्षा कुछ दिनों पहले संपन्न हुई थी। इनमें कुछ छात्रों को अच्छे अंक आने की उम्मीद थी तो कुछ को पास होने की। मगर छात्रों की उम्मीद पूरी नहीं हुई तो कुछ छात्र कोर्ट की शरण में रिचेकिंग कराने के लिए चले गए। अब अदालत ने यूनिवर्सिटी को आदेश दिया था कि जो छात्र अपनी कापियों का मूल्यांकन पुन: कराना चाहते हैं उनको एक बार फिर अवसर दिया जाए।
विज्ञापन