{"_id":"04d361155fd8c84d4ba2b5452b2eb73f","slug":"rayat-bahra-group-will-provide-free-coaching-for-ias-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS की फ्री कोचिंग देगा ये शिक्षण संस्थान","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
IAS की फ्री कोचिंग देगा ये शिक्षण संस्थान
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
Updated Thu, 16 Jul 2015 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब, हरियाणा और हिमाचल राज्यों के कैंपस में पढ़ रहे उन छात्रों को रयात-बाहरा ग्रुप सपोर्ट करेगा जो आईएएस परीक्षा में बैठना चाहते हैं। यह घोषणा रयात-बाहरा यूनिवर्सिटी के चांसलर और रयात-बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने एक समागम दौरान की।
विज्ञापन
वह इसी ग्रुप के एक छात्र अभिजीत कप्लीश को सम्मानित करने पहुंचे थे जिसने इस साल यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 15वां रैंक हासिल किया है। बाहरा ने कहा कि अभिजीत ने इस उपलब्धि से पूरे ग्रुप का मान बढ़ाया है। वह तीन राज्यों में पढ़ रहे हमारे करीब 30000 छात्रों के लिए प्रेरणा की तरह हैं।
विज्ञापन
अभिजीत की उपलब्धि को सम्मानित करने के लिए रयात-बाहरा ग्रुप ने फैसला लिया है कि ग्रुप के जो भी छात्र आईएएस या स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस परीक्षाओं में बैठना चाहते हैं उन्हें नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। चुने गए छात्रों को टॉप के टीचर्स द्वारा नि:शुल्क पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले से ही ग्रुप रीजन के जरूरतमंद छात्रों को 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की स्कॉलरशिप दे रहा है। बिन मां-बाप के बच्चों को ग्रुप फीस में पूरी छूट दे रहा है और सिंगल पेरेंट वाले बच्चों को 50 फीसदी छूट।