फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rashtriya India Military College Dehradun has announced the schedule of admission for 2016.

भारतीय सैन्य कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

Tue, 14 Jul 2015 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 14 Jul 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya India Military College Dehradun has announced the schedule of admission for 2016.

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज में जुलाई-2016 में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा एक और दो दिसंबर को होगी। इससे पहले अभ्यर्थी के आवेदन पत्र भरे जाएंगे। लेफ्टिनेंट कर्नल एलके मुनी ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य भारत की तीनों सेनाओं में छात्रों को पूर्ण रूप से तैयार करके राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे में प्रशिक्षण के लिए भेजना है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून में प्रवेश पाने के लिए केवल छात्र ही आवेदन करने के पात्र हैं। जुलाई 2016 के सत्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु साढे़ 11 वर्ष से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से सातवीं कक्षा में अध्ययनरत या सातवीं कक्षा पास कर चुका हो। आवेदन पत्र, विवरण पत्रिका एवं पुराने प्रश्न पत्रों के एक सेट मंगवाने के लिए राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed