{"_id":"19464797485319415858ea2498ba48ca","slug":"railway-exam-conducted-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे परीक्षा ने फिर 'सपनों' पर फेरा पानी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
रेलवे परीक्षा ने फिर 'सपनों' पर फेरा पानी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 18 Nov 2013 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी) की भर्ती के लिए देहरादून में भी 46 केंद्रों पर लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा में 19 हजार में सिर्फ 63 सौ परीक्षार्थियों ने ही हिस्सा लिया।
विज्ञापन
प्रवेश पत्र न पहुंच पाने से परीक्षा से वंचित
कई परीक्षार्थी प्रवेश पत्र न पहुंच पाने की वजह से परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए। दून में ऐसा लगातार दूसरी बार हुआ है जब रेलवे और डाक विभाग की लापरवाही के चलते प्रवेश पत्र न पहुंचने से सैकड़ों परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। इस पर कुछ परीक्षार्थियों ने विरोध भी जताया।
विज्ञापन
पढ़ें, इस मंदिर में राष्ट्रपति भवन से आती है भेंट
विज्ञापन
रविवार को मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रामकृष्ण समेत डेढ़ सौ से अधिक रेलकर्मी मुरादाबाद से परीक्षा संपन्न कराने दून पहुंचे थे। लिखित परीक्षा का संचालन रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) ने किया। इस दौरान कई परीक्षार्थी वेबसाइट से निकाले गए डुप्लीकेट प्रवेश पत्र लेकर पहुंचे थे।
पढ़ें, पूर्णिमा स्नान पर दस लाख लोगों ने लगाई डुबकी
ऐसे प्रवेश पत्रों को रेलवे के अधिकारियों ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि विज्ञापन के माध्यम से पहले ही परीक्षार्थियों को बता दिया गया था कि वे दिल्ली आरआरसी मुख्यालय से डुप्लीकेट प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---