{"_id":"185a7a46dea8080a57f7d866916c6be1","slug":"ragging-in-lu-senior-beaten-junior-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलयू में हुई रैगिंग, जूनियर को सीनियर ने दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एलयू में हुई रैगिंग, जूनियर को सीनियर ने दौड़ाकर पीटा
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 16 Nov 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में मारपीट की घटनाएं व अराजकता थमने का नाम नहीं ले रही। यूनिवर्सिटी में खराब हुई कानून व्यवस्था का फायदा उठाकर उपद्रवी छात्र बेखौफ होकर एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
समय पर सख्त कार्रवाई न होने के कारण इन शरारती तत्वों को यूनिवर्सिटी के अनुशासन के डंडे का कोई भय नहीं रह गया है।
शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के जानकीपुरम स्थित न्यू कैंपस में लॉ फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र को उसके सीनियर सेकेंड सेमेस्ट के छात्र सूर्या सिंह ने कैंपस में दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन
भुक्तभोगी छात्र ने सीनियर के द्वारा पीटे जाने की शिकायत यूनिवर्सिटी प्रशासन से कर दी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रैगिंग की घटना से इंकार किया है और आपसी मारपीट की घटना करार दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार को दोपहर में लॉ फैकल्टी में फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र राहुल यादव को सेकेंड सेमेस्टर के छात्र सूर्या सिंह ने दौड़ाकर पीट दिया। जिसके कारण जूनियर छात्र घायल हो गया।
छात्रा का कहना है कि उसे सीनियर ने डराया धमकाया और वर्चस्व दिखाने को पीट दिया। जूनियर की पिटाई सीनियर के द्वारा किए जाने का कृत्य रैगिंग की श्रेणी में आता है मगर लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन इसे रैगिंग नहीं मानता।
न्यू कैंपस के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने इसे रूटीन मारपीट की घटना बताते हुए रैगिंग होने से साफ इंकार किया है। एलयू के प्रभारी प्रॉक्टर डॉ. नीरज जैन का कहना है कि यूनिवर्सिटी के न्यू कैंपस में यह मारपीट दोपहर में हुई थी।