फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ragging in lko polytechnic

नहीं थम रही रैगिंग, गली में खींचकर जूनियर्स को पीटा

Wed, 25 Sep 2013 09:23 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 25 Sep 2013 09:23 AM IST
विज्ञापन
ragging in lko polytechnic

राजकीय पॉलीटेक्निक के बाद मंगलवार को लखनऊ पॉलीटेक्निक में भी जूनियर्स

विज्ञापन
की रैगिंग हुई।

छुट्टी के बाद लौट रहे जूनियर्स को सीनियर्स ने गली में खींच कर पीटा। आरोप है कि सेकंड और थर्र्ड ईयर के इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल के छात्रों ने रैगिंग ली।

उधर, कॉलेज प्रशासन ने सभी सीनियर छात्रों की फोटो एलबम तैयार कर रैगिंग के दोषियों को पहचानने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


कानपुर रोड स्थित लखनऊ पॉलीटेक्निक की पहली शिफ्ट दोपहर डेढ़ बजे खत्म होती है। मंगलवार को छुट्टी के बाद आठ जूनियर छात्र एक साथ पिकैडिली होटल की ओर से निकले।

छात्रों की मानें तो यूको बैंक के पास वाली गली में खड़े कुछ सीनियर्स ने उन्हें बुला लिया। इनमें सेकंड और थर्ड ईयर के इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल ब्रांच के छात्र थे।

उन्होंने मैकेनिकल ब्रांच के एक जूनियर छात्र को जमकर पीटा। उसे गंभीर चोटें आई हैं। रैगिंग लेने वाले एक सीनियर छात्र की पहचान कर ली गई है।


बताते चलें कि राजधानी के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सोमवार को पांच छात्र रैगिंग के शिकार बन गए। छुट्टी के बाद निकले छात्रों को झाड़ियों में छिपकर बैठे सीनियर्स ने जमकर पीटा, जिससे एक छात्र का हाथ टूट गया।


जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं। उधर, शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी पीड़ित जूनियर्स पर ही बरस पड़े।

साथ ही, दोबारा इस रास्ते से न गुजरने की नसीहत भी दे डाली। घबराए छात्र रात करीब साढ़े नौ बजे मदद के लिए विभूतिखंड थाने पहुंचे। पुलिस ने देर रात सामान्य मारपीट में शिकायत दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed