{"_id":"2609070a839b86e7fdbe41eb8039f772","slug":"raaggiri-workshop-in-national-association-of-blind-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड में रागगीरी की वर्कशॉप","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड में रागगीरी की वर्कशॉप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 21 Oct 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रागगीरी ने नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड के आरके पुरम स्कूल में बच्चों के साथ संगीत की वर्कशॉप की। इस वर्कशॉप में किराना घराने के शास्त्रीय गायक उस्ताद आरिफ अली खान और गिरिजेश कुमार ने बच्चों को शास्त्रीय संगीत की शुरूआती बारीकियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
स्कूल के नेत्रहीन बच्चों ने इस वर्कशॉप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वर्कशॉप की शुरुआत में उस्ताद आरिफ अली खान ने शास्त्रीय संगीत और हमारी परंपराओं और सभ्यता के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को राग भैरव के बारे में बताया।
विज्ञापन
उस्ताद आरिफ अली खान जाने माने सारंगी वादक स्वर्गीय आशिक अली खान के पुत्र हैं। इसके बाद गिरिजेश कुमार ने राग दुर्गा में दुर्गा स्तुति सुनाई। गिरिजेश कुमार के साथ तबले पर आनंद और गिटार पर गौरव शर्मा ने संगत की।
विज्ञापन
रागगीरी शास्त्रीय संगीत का प्रचार प्रसार करने वाला रजिस्टर्ड ट्रस्ट है। रागगीरी के संस्थापक शिवेंद्र कुमार सिंह ने इस मौके पर कहाकि हमने रागगीरी के पिछले कार्यक्रम में इन बच्चों से वायदा किया था कि हम इन्हें शास्त्रीय संगीत का मुफ्त प्रक्षिक्षण देंगे, आज की वर्कशॉप के साथ ही अब हम रागगीरी के अगले दौर में कदम रख रहे हैं।
हमारा मकसद है कि हम समाज के वंचित तबकों को संगीत से जोड़ सकें। साथ ही वंचित समाज के जो सुरीले लोग हैं उन्हें शास्त्रीय संगीत का मुफ्त प्रशिक्षण भी दे सकें। आने वाले समय में इन बच्चों की प्रतिभा को देश के सामने लाना भी रागगीरी की योजनाओं में शामिल है। नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड के बच्चों ने भी कई सुरीले गाने सुनाए।