फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pusu win univercity campus election

पीयू में एग्जीक्यूटिव चुनाव में पुसु का कब्जा

Wed, 10 Sep 2014 08:57 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला,चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला,चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Sep 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
pusu win univercity campus election

5 सितंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) छात्र काउंसिल चुनाव में चार प्रमुख पदों में से 3 पर जीत हासिल करने वाली नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) को एग्जीक्यूटिव चुनावों में तगड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन


काउंसिल एग्जीक्यूटिव के 5 पदों के लिए हुए चुनाव में पीयू स्टूडेंट यूनियन (पुसू) ने 4 पदों पर जीत हासिल की है। इन नतीजों से स्टूडेंट काउंसिल में बड़ी जीत के साथ पहुंचने की उम्मीद लगाए एनएसयूआई छात्र नेताओं को खासी मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन


चुनाव से पहले एनएसयूआई नेता मनोज लुबाना और चंदन राणा एग्जीक्यूटिव पदों को जीताने के लिए पूरा जोर लगाते दिखे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

गौरतलब है कि छात्र काउंसिल चुनाव में प्रधान दिव्यांशु बुद्धिराजा, उप प्रधान सिनिग्धा और सचिव पद पर अंकुर सहरावत (एनएसयूआई कैंडीडेट्स) ने जीत हासिल की थी, जबकि ज्वाइंट सेक्रेटरी पद अभिषेक थापर(पुसू ) जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed