{"_id":"524b1d3798c4bdf0ac79f7ede6e0e25d","slug":"pusa-election-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूसा चुनाव के नतीजों में दीपक कौशिक की हैट्रिक ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पूसा चुनाव के नतीजों में दीपक कौशिक की हैट्रिक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Feb 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग स्टॉफ एसोसिएशन(पूसा) की कार्यकारणी (2014-15) के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में दीपक कौशिक गुट ने बाजी मार ली। बुधवार देर रात 21 सीटों के लिए हुए चुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। दीपक कौशिक गुट ने 18 सीटों पर जीत का दावा किया है।
विज्ञापन
प्रधान पद पर दीपक कौशिक ने लगातार तीसरे साल जीत की हैट्रिक लगाई है। दीपक कौशिक (609) ने अपने विरोधी रविंद्र मोहन शर्मा (409) को 200 मतों के अंतर से हराया है। पूसा चुनाव में 1140 में से1136 कर्मचारियों ने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
उधर, पूसा एग्जीक्यूटिव के सभी पदों पर भी दीपक कौशिक के गुट के उम्मीदवारों ने भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की है।
चुनाव रिजल्ट में पब्लिसिटी सेक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ने वाले हन्नी ठाकुर (645) ने अपने विरोधी अशोक खोसला (376) को 269 मतों से हराया है। दीपक कौशिक ने 2012 में 50 और 2013 में 104 मतों से प्रधान पद पर जीत हासिल की थी। चुनाव अधिकारी असिस्टेंट रजिस्ट्रार जेएस धीमन ने कहा कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्वक रहा।
विज्ञापन
जीत के बाद कौशिक ने कहा कि उनके एजेंडे में डिप्टी रजिस्ट्रार पद पर प्रमोशन के लिए टेस्ट को खत्म करवाना और सालों से कांट्रेक्ट कर्मचारियों के लिए रेगुलर पॉलिसी को आगामी सिंडीकेट और सीनेट में पारित करवाना होगा।
किसे कितने वोट मिले
प्रधान
दीपक कौशिक-609
रविंद्र मोहन त्रिखा-409
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट
इंद्रमोहन-505
राजीव कुमार(प्रिंस)-467
वाइस प्रेसिडेंट
मनजीत सिंह-587
डा.सुशील कुमार-437
जनरल सेक्रेटरी
बलजिंद्र सिंह-536
ओपी शर्मा-491
सेक्रेटरी
गोबिंद-596
मनदीप सिंह-416
फाइनेंस सेक्रेटरी
राज कुमार-561
राजेश मित्तल-456
पब्लिसिटी सेक्रेटरी
हन्नी ठाकुर-645
आकाश खोसला-376