फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pusa election result

पूसा चुनाव के नतीजों में दीपक कौशिक की हैट्रिक

Thu, 27 Feb 2014 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Feb 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
pusa election result

पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग स्टॉफ एसोसिएशन(पूसा) की कार्यकारणी (2014-15) के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में दीपक कौशिक गुट ने बाजी मार ली। बुधवार देर रात 21 सीटों के लिए हुए चुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। दीपक कौशिक गुट ने 18 सीटों पर जीत का दावा किया है।

विज्ञापन


प्रधान पद पर दीपक कौशिक ने लगातार तीसरे साल जीत की हैट्रिक लगाई है। दीपक कौशिक (609) ने अपने विरोधी रविंद्र मोहन शर्मा (409) को 200 मतों के अंतर से हराया है। पूसा चुनाव में 1140 में से1136 कर्मचारियों ने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन


उधर, पूसा एग्जीक्यूटिव के सभी पदों पर भी दीपक कौशिक के गुट के उम्मीदवारों ने भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

चुनाव रिजल्ट में पब्लिसिटी सेक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ने वाले हन्नी ठाकुर (645) ने अपने विरोधी अशोक खोसला (376) को 269 मतों से हराया है। दीपक कौशिक ने 2012 में 50 और 2013 में 104 मतों से प्रधान पद पर जीत हासिल की थी। चुनाव अधिकारी असिस्टेंट रजिस्ट्रार जेएस धीमन ने कहा कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्वक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के बाद कौशिक ने कहा कि उनके एजेंडे में डिप्टी रजिस्ट्रार पद पर प्रमोशन के लिए टेस्ट को खत्म करवाना और सालों से कांट्रेक्ट कर्मचारियों के  लिए रेगुलर पॉलिसी को आगामी सिंडीकेट और सीनेट में पारित करवाना होगा।

किसे कितने वोट मिले
 
प्रधान
दीपक कौशिक-609
रविंद्र मोहन त्रिखा-409

सीनियर वाइस प्रेसिडेंट
इंद्रमोहन-505
राजीव कुमार(प्रिंस)-467

वाइस प्रेसिडेंट
मनजीत सिंह-587
डा.सुशील कुमार-437

जनरल सेक्रेटरी
बलजिंद्र सिंह-536
ओपी शर्मा-491

सेक्रेटरी
गोबिंद-596
मनदीप सिंह-416

फाइनेंस सेक्रेटरी
राज कुमार-561
राजेश मित्तल-456

पब्लिसिटी सेक्रेटरी
हन्नी ठाकुर-645
आकाश खोसला-376

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed