फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi University will implement Citizen's Charter

पंजाबी यूनिवर्सिटी में लागू होगा सिटीजन चार्टर

Thu, 24 Oct 2013 03:08 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण
सुमित सिंह श्यौराण Updated Thu, 24 Oct 2013 03:08 PM IST
विज्ञापन
Punjabi University will implement Citizen's Charter

पंजाब यूनिवर्सिटी अब कार्यप्रणाली को हाईटेक करने की तैयारी में हैं। पीयू विद्यार्थियों को किसी भी जानकारी या डॉक्यूमेंट पाने के लिए बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

विज्ञापन


पीयू प्रशासन सिटीजन चार्टर सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। रिजल्ट घोषित करने, मार्क्सशीट और पुनर्मूल्यांकन आदि सभी कामों के लिए समय सीमा तय होगी।

ऐसा नहीं करने वाले संबंधित विभाग के अधिकारी जवाबदेह होंगे। पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसे एग्जामिनेशन सिस्टम में लागू किया जाएगा। इस संबंध में पीयू के अधिकारियों की पहले चरण की बैठक हो चुकी है। अगले सत्र से पहले नए सिस्टम को लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

    
प्रशासनिक ब्लॉक के सभी फ्लोर पर लगेंगे डिजिटल बोर्ड
पीयू के प्रशासनिक ब्लॉक को नया लुक दिया जाएगा। अधिकारियों के बोर्ड और कमरा नंबर की प्लेटें लगाई जा रही हैं। सभी फ्लोर पर डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे। ब्रांच के अधिकारियों के फोन नंबर भी सभी फ्लोर पर लिखे जाएंगे। पीयू ने जीसीजी-11 और जीसीजी-42 में लगे इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड की कार्यप्रणाली का मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-मेल से भेजे अपनी शिकायत  
पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस और 180 एफिलिएटेड कॉलेजों के करीब 3.50 लाख स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं। नई कार्यप्रणाली के तहत अब विद्यार्थी सिर्फ एक ई-मेल से अपनी शिकायत पीयू को भेज सकेंगे। पीयू जल्द ही सभी विद्यार्थियों को अकाउंट अलॉट कर देगा। संबंधित विभाग ई-मेल से ही शिकायत के निवारण और समय सीमा के बारे में तुरंत जानकारी देगा।


सिंगल विंडों भी होगी दुरुस्त
पीयू में सिंगल विंडो सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा। पीयू सिंगल विंडो सिस्टम के लिए नया हेल्पलाइन नंबर भी शुरू करने की तैयारी में है। सिंगल विंडो सिस्टम पर आने वाली सभी शिकायतों का लेखा जोखा रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed