{"_id":"fc3d851529913112388aeee577f46018","slug":"punjabi-subject-exam-schedule-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त पंजाबी परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां पढ़िए","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अतिरिक्त पंजाबी परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां पढ़िए
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 02 Jul 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया। बोर्ड ने तय किया है कि जुलाई में ही अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पूरे राज्य में केवल एक ही परीक्षा केंद्र पीएसईबी मुख्यालय में ही बनाया जाएगा। वहीं पर राज्य के सभी विद्यार्थियों को परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा 24 और 25 जुलाई को बोर्ड परिसर में होगी। परीक्षा केंद्र तक विद्यार्थियों को पहुंचने के लिए कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन
इसके लिए परीक्षा शुरू होने का समय सुबह ग्यारह बजे रखा गया है। परीक्षा में अपीयर होने के लिए दाखिला फार्म 15 जुलाई तक भरे जाएंगे। फार्म भरकर विद्यार्थियों को बोर्ड परिसर में ही जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
बोर्ड मैनेजमेंट ने विद्यार्थियों को हिदायत दी है कि उन्हें दाखिला फार्म जमा कराने के समय मैट्रिक का सर्टिफिकेट साथ लाना होगा। साथ ही सर्टिफिकेट की अटेस्टेड दो फोटो कापियां भी साथ लानी होगी।
परीक्षा फार्म जमा कराने से पहले विद्यार्थियों को बोर्ड की अकादमिक शाखा से समानता सर्टिफिकेट भी हासिल करना होगा। सर्टिफिकेट को भी दस्तावेजों के साथ लगाना होगा। परीक्षा संबंधी अन्य जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in से हासिल किया जा सकता है।
जिक्रयोग है कि राज्य भाषा एक्ट लागू है। राज्य के किसी भी सरकारी विभाग में नौकरी के लिए दसवीं कक्षा तक पंजाबी की पढ़ाई को अनिवार्य किया गया है। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों को कोई परेशानी न आए। इसके चलते बोर्ड द्वारा साल में चार बार परीक्षा आयोजित की जाती है।