{"_id":"a2a3b813030653bcc74befa7cf017fa6","slug":"punjabi-language-promotion-by-karnataka-professor","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनास में मुफ्त पंजाबी सिखा रहे ये कर्नाटक के प्रोफेसर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
धनास में मुफ्त पंजाबी सिखा रहे ये कर्नाटक के प्रोफेसर
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Apr 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के नौनिहालों को पंजाबी सिखाने के लिए कॉलेज के एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने अभियान शुरू किया है। इस प्रोफेसर का नाम पंडित राव धरेन नवर है। ये सेक्टर 46 के गवर्नमेंट कॉलेज में सोशियोलॉजी के प्रोफेसर हैं। ये कर्नाटक के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
इन प्रोफेसर ने पंजाबी को प्रोमोट करने के लिए यह अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पंडित राव ने धनास कॉलोनी में एक छोटी-सी पाठशाला शुरू की है। इस पाठशाला में वे कॉलोनी के बच्चों को पंजाबी सिखाएंगे। साथ ही वे पंजाबी सिखने वाले बच्चों को 35 रुपए महीना भत्ता भी देंगे।
विज्ञापन
ऐसा करने का कारण पूछे जाने पर पंडित राव ने बताया कि कॉलेज में शिक्षण करते समय मैंने देखा कि ज्यादातर बच्चों को पंजाबी आती है, इंगलिश नहीं। इसलिए मैंने पंजाबी भाषा सीखने की सोची, ताकि स्टूडेंट्स को उनकी लैंग्वेज में पढ़ा सकूं। पंजाबी सीखकर मुझे बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन
पंडित राव ने बताया कि मैंने पंजाबी सीखने के बाद श्री जपजी साहिब, श्री सुखमनी साहिब और जफरनामा को पंजाबी से कन्नड़ भाषा में ट्रांसलेट किया। अब मैं बहुत अच्छे से पंजाबी सीख चुका हूं और अपनी स्थानीय भाषा भूल कर अंग्रेजी सीखती आज की पीढ़ी को पंजाबी सीखाना चाहता हूं। चंडीगढ़ में पंजाबी भाषा को प्रोमोट करने के लिए ऐसा कर रहा हूं। पंजाबी एक बहुत अच्छी भाषा है और इसे हर किसी को सीखना चाहिए।