{"_id":"70a6b350ad1fa97bb03577db926f9ea0","slug":"punjab-university-world-ranking-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड रैंकिंग में पिछड़ी पीयू, जानिए कितने नंबर पर?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
वर्ल्ड रैंकिंग में पिछड़ी पीयू, जानिए कितने नंबर पर?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Sep 2015 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) एक बार फिर वर्ल्ड रैंकिंग में बुरी तरह से पिछड़ गई है। इस बार पीयू वर्ल्ड के 700 संस्थानों में भी जगह नहीं बना पाई। क्वाकुरैली साइमंड्स (क्यूएस) ने 2015-16 के बेस्ट संस्थानों की रैंकिंग जारी कर दी।
विज्ञापन
क्यूएस की रैंकिंग में दिल्ली यूनिवर्सिटी को वर्ल्ड वाइज 489 रैंक दिया गया, जबकि पीयू को 700 प्लस यानी इसके बाद के संस्थानों में जगह दी गई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज (आईआईएससी) बेंगलुरू और आईआईटी दिल्ली ही ऐसे संस्थान हैं जो टॉप-200 में जगह बना पाए हैं।
विज्ञापन
आईआईएससी को वर्ल्ड वाइज 147वीं और आईआईटी दिल्ली को 179वीं रैंक मिली है। कलकत्ता यूनिवर्सिटी को 601 से 650 के बीच में जगह मिली है। पीयू की तरह बीएचयू भी 700 केबाद के संस्थानों में शामिल है।
विज्ञापन
इन मापदंडों पर परखा गया
क्यूएस एनुअल वर्ल्ड टॉप यूनिवर्सिटी रैंकिंग का यह 12वां एडीशन है। वैश्विक स्तर, रिसर्च इंपैक्ट, स्टाफ का स्तर और इंटरनेशनल कांप्लेक्शन जैसे छह मापदंडों पर परखने केबाद रैंकिंग तय की गई है।
सीडब्ल्यूआर ने पीयू को दिया था दूसरा रैंक
इससे पहले द सेंटर फॉर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (सीडब्ल्यूयूआर) द्वारा जारी की गई रैंकिंग में पीयू को दूसरा और डीयू को पहला स्थान दिया गया था। जबकि टाइम्स हायर एजुकेशन की रैंकिंग में पीयू को देश भर की यूनिवर्सिटी में पहला स्थान दिया गया था।
ब्रिटिश कंपनी है क्यूएस
क्यूएस एक ब्रिटिश कंपनी है जो स्पेशलाइजिंग इन एजुकेशन एंड स्टडी एब्रोड के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी 12 सालों से वर्ल्ड रैंकिंग जारी करती आ रही है।