{"_id":"39c50531eb30797ed7e663ffe0d1e751","slug":"punjab-university-will-provide-grace-marks-to-bcom-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू का BCOM स्टूडेंट्स को बहुत बड़ा तोहफा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू का BCOM स्टूडेंट्स को बहुत बड़ा तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी ने बीकॉम के स्टूडेंट्स को दिसंबर 2015 में हुई परीक्षा को लेकर बड़ा तोहफा देने का फैसला लिया है। इसके तहत पीयू बीकॉम थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के एक पेपर में विद्यार्थियों को 20 ग्रेस मार्क्स देगा।
विज्ञापन
इस संबंध में बोर्ड ऑफ स्टडीज की रिपोर्ट पर कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने मुहर लगा दी है। दिसंबर में बीकॉम थर्ड सेमेस्टर के बिजनेस मैथेमेटिक्स एंड स्टेटस्टिक्स की परीक्षा में प्रश्न पत्र आउट ऑफ सिलेबस होने के कारण विद्यार्थियों ने काफी विरोध किया था।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने 45 अंक के सवाल आउट ऑफ सिलेबस या गलत होने की शिकायत लिखित में पीयू प्रशासन को दी थी। मामले में बोर्ड ऑफ स्टडीज से राय मांगी गई।
रिपोर्ट के आधार पर कुलपति ने कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ब्रांच को इस पेपर में सभी विद्यार्थियों को 20 अतिरिक्त अंक देने के आदेश जारी किए हैं। परीक्षा को रद्द करने के लिए भी पीयू छात्र संगठनों ने सीनेट मीटिंग से पहले काफी हंगामा किया था।
विज्ञापन