फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University will Promote Researches

रिसर्च को ऐसे प्रोमोट करेगी पंजाब यूनिवर्सिटी

Tue, 12 Aug 2014 01:29 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Aug 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
Punjab University will Promote Researches

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन अब स्टूडेंट्स से कालेजों में स्थापित किए जाने वाले रिसर्च प्रमोशनल सेल के नाम पर मोटी कमाई करने की तैयारी में है। पीयू कालेज स्टूडेंट्स से रिसर्च सेल के नाम पर 5 रुपये प्रति स्टूडेंट वसूल करेगा। पीयू एफिलिएटेड कालेजों में तीन लाख से अधिक स्टूडेंट पढ़ते हैं। ऐसे में पीयू को रिसर्च सेंटर के नाम पर भी करोड़ों की कमाई होगी।

विज्ञापन


पीयू सीनेट में कई बार इस तरह के फंड वसूलने को लेकर हंगामा हो चुका है। 17 अगस्त को पीयू सिंडीकेट बैठक में स्टूडेंट्स से रिसर्च प्रमोशनल सेल के नाम पर फंड लेने का प्रस्ताव लाया जाएगा। डीन कालेज डेवलेपमेंट काउंसिल (डीसीडीसी) ने इस संबंध में प्रस्ताव सिंडीकेट को भेजा है।
विज्ञापन


इस संबंध में डीसीडीसी की अध्यक्षता में 26 जुलाई को हुई पांच सदस्य कमेटी ने यह फैसला लिया है। प्रस्ताव के अनुसार अभी कालेजों में कंप्यूटर साइंस, पंजाबी और सोशल साइंस विषयों के ही प्री-पीएचडी कोर्स कराए जाते हैं। अन्य विषयों को शुरू करने के लिए फंड की जरूरत महसूस हो रही है। ऐसे में कालेज स्टूडेंट्स से फंड वसूला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेज स्टूडेंट से पीयू ने कमाए करोड़ों

Punjab University will Promote Researches

पीयू प्रशासन कालेज स्टूडेंट्स से इससे पहले भी सुविधाओं के नाम पर करोड़ों रुपये वसूल चुकी है। 3 साल तक पीयू ने सेक्टर-25 साउथ कैंपस में प्रस्तावित मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण के लिए पीयू एफिलिएटेड कालेज स्टूडेंट्स से सालाना 100 रुपये कई साल तक वसूले।

स्टूडेंट्स से करोड़ों रूपये मिलने के बाद अब मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम का मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। उधर 4 साल से पीयू मेन कैंपस में बन रहे कालेज भवन निर्माण के लिए भी 4-5 साल तक 50 से 100 रुपये तक वूसले गए। लेकिन अभी तक कालेज भवन का निर्माण अधर में लटका हुआ है।

5 कालेजों को मिलेगी 25 हजार ग्रांट
पीयू एफिलिएटेड पांच कालेज डीएवी कालेज सेक्टर-10, एससीडी गवर्नमेटं कालेज लुधियाना, देव समाज कालेज फॉर वुमन फिरोजपुर सिटी, डीएवी कालेज अबोहर और एसजीजीएस खालसा कालेज माहिलपुर में रिसर्च एक्टिविटी को प्रमोट करने के लिए एक दिवसीय वर्कशॉप कराई जाएगी। इन कालेजों को वर्कशॉप के लिए 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह पैसा सीडीसी फंड के तहत दिए जाएंगे।

पीयू डीपीआर तैयार करेंगे कालेज न्यूज लेटर

Punjab University will Promote Researches

पीयू एफिलिएटेड कालेजों की गतिविधियों, रिसर्च और स्टूडेंट की एकेडमिक उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए जल्द ही कालेज न्यूज लैटर शुरू करने की तैयारी है। पंजाब यूनिवर्सिटी डीपीआर की देखरेख में न्यूज लेटर तैयार किया जाएगा।

उधर पीयू एफिलिएटेड कालेज और डीसीडीसी दफ्तर के बीच बेहतर तालेमेल बनाने के लिए लायजनिंग ऑफिसर की नियुक्ति करने का प्रस्ताव आगामी पीयू सिंडीकेट में आएगा।

पीयू कालेजों में नई सुविधा देने के लिए स्टूडेंट्स से फंड जुटा सकता है। लेकिन कालेज विद्यार्थियों को उनके पैसे का लाभ भी मिलना चाहिए। अभी तक मल्टीपर्पज हाल और कालेज भवन तैयार नहीं हुए हैं।
डा. एसएस सांगा, दशमेश गर्ल्स कालेज ऑफ एजुकेशन मलोट और पीयू सीनेटर

कालेजों में रिसर्च प्रमोशनल सेल के लिए स्टूडेंट्स से फंड लेने का फैसला कमेटी द्वारा लिया गया है। फंड का पैसा अधिक नहीं है। सिंडीकेट ही मामले पर अंतिम फैसला लेगी।
प्रो. नवल किशोर, डीसीडीसी पंजाब यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed