फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university will hike fee structures in new season

PU में एडमिशन, स्टूडेंट्स को मायूस कर सकती है ये खबर

Mon, 01 Jun 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 Jun 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
punjab university will hike fee structures in new season

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) एफिलिएटिड कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स और एडमिशन की चाह रखने वाले छात्रों को मायूस कर सकती है य खबर। दरअसल पीयू में स्टूडेंट्स पर नए सत्र से फीस का बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन


रविवार को पीयू सिंडीकेट ने कॉलेजों की फीस में ढाई प्रतिशत बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी। 250 रुपए से लेकर 1 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी नए फैसले के बाद हो गई है। पीयू कैंपस चंडीगढ़, रीजनल सेंटर होशियारपुर और लुधियाना में हाउस रेंट, लाइसेंस फीस और वॉटर चार्जेज में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी को भी सिंडीकेट में अप्रूवल मिल गई।
विज्ञापन


पीयू सिंडीकेट में फैसला लिया गया है कि अब पीयू का कोई भी प्रोफेसर या कर्मचारी सीधे चांसलर को कोई शिकायत नहीं भेजेगा। प्रो.एसएस जौहल की अध्यक्षता में इस मामले में कमेटी गठित की गई थी। गौरतलब है कि प्रो.राजेश गिल सहित कई प्रोफेसर सीधे चांसलर दफ्तर में शिकायत भेज चुके हैं। पीयू प्रशासन की ओर से गठित कमेटी अब निर्धारित समय में शिकायतों का निपटारा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शिकायत विभागाध्यक्ष को देनी होगी। मामले पर 15 दिन के अंदर फैसला लेना होगा । पीयू में अब स्टूडेंट, नॉन टीचिंग व टीचिंग तीनों के लिए अलग कमेटी बनाएगा। सिंडीकेट ने भारत सरकार की नई पैंशन स्कीम को लागू करने का फैसला लिया है। पीएचडी इंक्रीमैंट्स के लिए विशेष कमेटी स्थापित की गई है।

पंजाब और चंडीगढ़ के कॉलेजों में फीस
क्लास----पंजाब------चंडीगढ़
बीए----10760-----13250
बीकॉम---19500----19500
बीएससी--12100----14550

पीजी कोर्स की यह रहेगी फीस
क्लास------पंजाब और चंडीगढ़ कॉलेजों में
एमए------15070
एमकॉम-----18450
एमएससी----17650

अब पत्राचार से कर सकेंगे एमए सोशयोलॉजी

punjab university will hike fee structures in new season

पीयू सिंडीकेट ने 2015-16 सत्र से पत्राचार माध्यम से भी एमए सोशयोलॉजी शुरू करने को मंजूरी दे दी है। पीयू सिनेटर और जीसीजी-42 में प्रो. दिलीप ने यह प्रस्ताव सिंडीकेट में रखा था। वहीं एक वर्षीय एलएलएम कोर्स को भी मंजूरी मिल गई है।

स्पेशलाइजेशन सब्जेक्ट लॉ साइंस एंड टेकभनोलॉजी और कॉमर्शियल एंड कॉर्पोरेट लॉ सत्र 2015-16 में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्ट्डीज पीयू में शुरू होंगे। यूनिवर्सिटी में एलएलएम के नियमों और फीस स्ट्रक्चर को भी पास कर दिया। सिंडीकेट ने 22 स्टूडेंट्स को पीएचडी डिग्री देने पर मुहर लगा दी है।

कैश प्राइज बढ़ाए जाने को भी मंजूरी: खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने केलिए पीयू सिंडीकेट ने कैश प्राइज मनी बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एकल प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ी को अब 11 हजार की जगह 15 हजार रुपए कैश मिलेगा। जबकि टीम में खिलाड़ी को 7500 की बजाए 11 हजार रुपए मिलेंग।

एकल मुकाबलों में दूसरे स्थान पर रहे खिलाड़ी को 11 हजार और तीसरे स्थान वाले को 7500 रुपए का पुरस्कार मिलेगा। जबकि टीम इवेंट में यही राशि दूसरेस्थान पर 7500 रुपए और तीसरे पर 5 हजार रुपए रहेगी। इंटर कॉलेज लेवल पर नया रिकॉर्ड कायम करने वाले खिलाड़ी को 2100 की बजाए अब 7500 रुपए का कैश प्राइज मिलेगा।

क्रिकेट ग्राउंड की फीस बढ़ी: पीयू क्रिकेट ग्राउंड की मेंबरशिप फीस बढ़ाने को मंजूरी। यूनिवर्सिटी प्लेयर्स और टीमों से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। जबकि पीयू केअन्य स्टूडेंट्स से प्रतिमाह 50 रुपए फीस ली जाएगी। पीयू फेलो, पूर्व फेलो, सर्विंग और रि. स्टाफ से 200 रुपए, पीयू एल्युमनी से 500 और आउटसाइर्ड्स से 700 रुपए प्रतिमाह फीस ली जाएगी। नया क्रिकेट ग्राउंड की बुकिंग पीयू और इससे एफिलिएटिड इंस्टीट्यूटशंस के स्टूडेंट्स केलिए निशुल्क रहेगी। जबकि दूसरे इंस्टीट्यूट्स केलिए बुकिंग 5 हजार रुपए में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed