फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University will give Degrees to Dhanwantri College Students

धनवंतरी के स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर

Mon, 19 May 2014 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 May 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
Punjab University will give Degrees to Dhanwantri College Students

सेक्टर-46 स्थित धनवंतरी कॉलेज के विद्यार्थियों को पीयू सिंडीकेट ने बड़ी राहत दी है। चंडीगढ़ प्रशासक शिवराज पाटिल के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार रविवार को पीयू सिंडीकेट ने 2013 से पहले दाखिला लेने वाले और परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को डिग्री देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इन विद्यार्थियों की पीयू प्रशासन भविष्य में जल्द ही परीक्षा भी लेगा। फैसले से 2009 सत्र से धनवंतरी कॉलेज में दाखिले ले चुके 200 से अधिक विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। इस मामले को लेकर पीयू सिंडीकेट में करीब दो घंटे तक जबर्दस्त माथापच्ची हुई।
विज्ञापन


जीके चतरथ कमेटी ने रिपोर्ट में विद्यार्थियों को पेपर देने का अधिकार देने की बात कही, लेकिन अशोक गोयल गुट ने इसका विरोध किया।

इस पर पीयू कुलपति को इस मुद्दे को सुलझाने के लिए वोटिंग करवानी पड़ी। आखिर में विद्यार्थियों के हक में आठ और विरोध में सात वोट पड़े। इससे धनवंतरी कॉलेज का मामला सुलझाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed