फेसबुक-ट्विटर पर मिलेगा पीयू का हर अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (यूसोल) स्टूडेंट्स को अब परीक्षा संबंधी और अन्य जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी। पत्राचार से डिग्री कर रहे स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए यूसोल ने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट शुरू किया है। यूसोल स्टूडेंट्स को अब रूटीन के हर अपडेट के लिए पीयू कैंपस में चक्कर नहीं लगाने होंगे।
जानकारी के अनुसार, दोनों सुविधाओं का ट्रायल पूरा हो चुका है। फेसबुक और ट्विटर यूसोल को स्टूडेंट्स का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यूसोल से 22 हजार से अधिक युवा ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कर रहे हैं। यूसोल से देशभर के विभिन्न राज्यों के स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं।
कई बार स्टूडेंट्स को परीक्षा और फीस आदि की जानकारी समय पर नहीं मिलने से काफी दिक्कत आती थी, लेकिन फेसबुक और ट्विटर शुरू होने से अब डेटशीट, फीस और आवेदन फार्म भरने की आखिरी तिथि और पर्सनल कॉन्टेक्ट प्रोग्राम (पीसीपी) जैसी सभी जरूरी जानकारी तुरंत मिल जाएगी।
एसएमएस सर्विस भी होगी शुरू
पीयू प्रशासन विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एसएमएस सर्विस शुरू करने का प्रपोजल तैयार कर चुका है। इस संबंध में कुछ मोबाइल कंपनियों से बातचीत जारी है। एसएमएस सर्विस लेने के लिए स्टडेंट्स से नाममात्र फीस ली जा सकती है।
एसएमएस से पीयू की ओर से जारी सभी नोटिस और अलर्ट को स्टूडेंट्स तक पहुंचाया जाएगा। यूसोल स्टूडेंट्स के लिए मोबाइल हेल्पलाइन शुरू करने के लिए अभी उच्च अधिकारियों से अनुमति मांगी गई है।
यूसोल लिफ्ट छह महीने से खराब
यूसोल की चार मंजिला बिल्डिंग में जाने वाले लोग आजकल परेशान हैं। करीब छह महीने से यूसोल की एकमात्र लिफ्ट खराब पड़ी है। चौथी मंजिल तक जाने के लिए एकमात्र विकल्प रैंप है। बीमार स्टूडेंट्स या प्रोफेसर्स के लिए खराब लिफ्ट ने मुसीबत खड़ी कर दी है।
करीब 30 साल पहले लगी लिफ्ट का मुद्दा दिसंबर में हुई सीनेट बैठक में प्रो.एमनुअल नाहर ने भी उठाया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यूसोल चेयरमैन प्रो.आरके गुप्ता ने कहा कि नई लिफ्ट के लिए करीब 22 लाख का प्रपोजल बनाकर अप्रूवल के लिए भेजा जा चुका है।