पीयूः अंडर ग्रेजुएट का रिजल्ट घोषित, यहां देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी की अप्रैल-मई 2014 में आयोजित अंडर ग्रेजुएट परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित हो चुका है। रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों का दबदबा रहा है।
18 के रिजल्ट में से सिर्फ एक छात्र ही पंजाब यूनिवर्सिटी टॉपर लिस्ट में शामिल हो सका। जबकि 17 संकायों के रिजल्ट में लड़कियां ही अव्वल रही हैं।
पीयू द्वारा घोषित बीकॉम प्रथम वर्ष रिजल्ट में सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज(जीसी-11) के होनहार छात्र नवीन श्रेष्ठा ने पीयू में टॉप किया है। विभागाध्यक्ष प्रो.हंसराज और ने कहा कि नवीन का शुरू से ही पढ़ाई पर फोकस रहा है।
आईएएस बनने का लक्ष्य : नवीन
बीकॉम प्रथम वर्ष में 86.18 फीसदी अंकों के साथ पीयू टॉपर बने नवीन का लक्ष्य आईएएस बनना है। पंचकूला के सेक्टर-11 के मकान नंबर 897 निवासी नवीन शुरू से ही टॉपर रहे हैं।
10वीं में 10 सीजीपीए और 12वीं में 97 फीसदी के साथ टॉप किया है। अपनी सफलता का श्रेय नवीन अपनी परिवार और टीचर्स को देते हैं। इनके पिता ध्रुव कुमार हरियाणा फारेस्ट विभाग में कार्यरत हैं। खाली समय में क्रिकेट खेलना और टीवी देखना इनकी हॉबी हैं।
टॉपर में लुधियाना की होनहार अव्वल
अंडर ग्रेजुएट रिजल्ट में पंजाब की होनहारों ने ही बाजी मारी है। लुधियाना के विभिन्न कालेज की 7 लड़कियों ने अलग-अलग विषयों में टॉप रैंक हासिल किया है। इन छात्राओं में बीए प्रथम की टॉपर सुवरत जैन, बीए दूसरे वर्ष की अमृत कौर, बीबीए तीसरे वर्ष की पारुप वर्मा, बीसीए प्रथम वर्ष की सलोनी, बीसीए दूसरे वर्ष की शदाफ, बीसीए तीसरे वर्ष की आंचल गाबा, बीएससी दूसरे वर्ष में इशित सहगल, बीए तीसरे वर्ष की टॉप नवरूप कौर सभी लुधियाना के विभिन्न कालेज की छात्राएं हैं। अंडर ग्रेजुएट रिजल्ट की टॉप 10 पोजिशन में सबसे अधिक छात्राएं सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कालेज फॉर वुमन की रही हैं।
चंडीगढ़ कालेजों के कुछ टॉपर
स्टूडेंट का नाम----क्लास-----------------------कालेज
नवीन श्रेष्ठा----बीकॉम प्रथम-------------------जीसी-11
गगनप्रीत कौर---बीएससी(आनर्स) बायोटेक-1----एसडी-32
रुपिंदर कौर-----बीएससी(आनर्स) बायोटेक-2----जीसीजी-42
गुंजन शर्मा------बीएससी(आनर्स) बायोटेक-3
प्रथम वर्ष में 50 फीसदी से अधिक कंपार्टमेंट
पीयू अंडर ग्रेजुएट रिजल्ट में प्रथम वर्ष का रिजल्ट काफी खराब रहा है। बीए, बीकॉम, बीबीए, बीसीए प्रथम वर्ष में 50 फीसदी से अधिक स्टूडेंट की कंपार्टमेंट आई है। जानकारी के अनुसार बीसीए प्रथम वर्ष का रिजल्ट सबसे खराब रहा है। बीसीए में 39.55 फीसदी स्टूडेंट ही पास हो पाए हैं।
बीए प्रथम 45.62, बीबीए में 48.73 और बीकॉम प्रथम वर्ष का पास प्रतिशत 55.56 फीसदी रहा है। बीए में सबसे अधिक अंग्रेजी, बीकॉम और बीबीए में अकाउंट्स और लॉ और बीसीए में गणित विषय में सबसे अधिक कंपार्टमेंट आई हैं।
प्रथम वर्ष में ये रहा कंपार्टमेंट का ब्यौरा
क्लास----------कुल अपीयर-----कंपार्टमेंट
बीए प्रथम--------60227-------27476
बीकॉम प्रथम------10845-------4890
बीसीए-------------3143--------1900
बीबीए-------------1412---------724