फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University UILS Entrance Exam

पीयू UILS एंट्रेंस टेस्ट के सवालों ने उलझाए होनहार

Mon, 19 May 2014 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 May 2014 10:04 AM IST
विज्ञापन
Punjab University UILS Entrance Exam

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्थित प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज(यूआईएलएस), लुधियाना और होशियारपुर स्थित रीजनल सेंटर में पांच वर्षीय लॉ कोर्स में दाखिले के लिए रविवार को एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया गया।

विज्ञापन


पीयू यूआईएलएस में बीए-एलएलबी(120) और बीकॉम(एलएलबी(120) सीटों के लिए पहली बार एंट्रेंस देने के लिए विद्यार्थियों में क्रेज दिखा। पिछले साल के मुकाबले तीन गुणा अधिक विद्यार्थी टेस्ट में अपीयर हुए।
विज्ञापन


पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन(सीओई) प्रो.परविंदर सिंह के अनुसार 4400 स्टूडेंट एंट्रेंस टेस्ट में अपीयर हुए। दोपहर बाद 3 से 4.30 बजे तक पीयू और एफिलिएटेड कालेज में बने 17 सेंटर पर यह पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एलएलबी एंट्रेंस के मुश्किल सवालों में उलझे स्टूडेंट
एलएलबी एंट्रेंस देकर निकले स्टूडेंट ने पेपर को पिछले साल के मुकाबले काफी मुश्किल बताया। 90 मिनट की परीक्षा में 100 सवाल पूछे गए। गवर्नमेंट स्कूल-35 स्टूडेंट मृदुल शर्मा ने कहा कि पेपर में स्टेटिक जीके के सवाल काफी मुश्किल थे, लेकिन उन्होंने काफी अच्छी तैयारी के साथ पेपर दिया।

गवर्नमेंट मॉडल-16 स्टूडेंट अवनीत धालीवाल ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले काफी मुश्किल था। पेपर को काफी उच्च स्तर का तैयार किया गया था। पेपर कठिन आने के कारण इस बार कट ऑफ 120 से 130 तक रहने की उम्मीद है।

एंट्रेंस टेस्ट की आंसरकी 2-3 दिन में पीयू वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। शनिवार तक फाइनल रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है। एडमिशन विशेषज्ञों के अनुसार पिछले साल एंट्रेंस में अधिकतम स्कोर 99 अंक रहा था, जोकि इस बार 80 से 85 ही रहने की उम्मीद है।
 
दो साल में बने 35 जज, यूआईएलएस में दाखिले को मारामारी  

डायरेक्टर प्रो.संगीता भल्ला कहती हैं कि पिछले दो सालों में यूआईएलएस से पीसीएस और एचसीएस (ज्यूडिशियल) में 35 से अधिक विद्यार्थियों के चयन ने इंस्टीट्यूट को काफी पॉपुलर किया है। रविवार को देश के विभिन्न राज्यों से दाखिले के लिए एंट्रेंस टेस्ट देने पहुंचे।

पीयू कैंपस में लगा जाम
यूआईएलएस एंट्रेंस टेस्ट के लिए पीयू के सेक्टर-14 और सेक्टर-25 साउथ कैंपस में सेंटर बनाए गए। दूर दराज से अधिकतर स्टूडेंट गाड़ियों में कैंपस पहुंचे। जिससे कैंपस में पेपर से पहले और बाद में जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। पीयू प्रशासन के सिक्योरिटी अधिकारियों को जाम को काबू करने में खासी दिक्कत आई। पेपर के बाद पौने घंटे तक पीयू के सभी गेट पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी थी।

 
एलएलबी- 5 वर्षीय एंट्रेंस टेस्ट में सवाल काफी उच्च स्तरीय पूछे गए हैं। मुश्किल पेपर के कारण पिछले साल के मुकाबले कट ऑफ 10 फीसदी कम रहेगी। यूआईएलएस स्टूडेंट पीसीएस-एचसीएस ज्यूडिशियल में बेहतर प्रदर्शन और पीयू को देश की नंबर वन यूनिवर्सिटी रैंकिंग मिलने के कारण युवाओं का इंस्टीट्यूट में दाखिले की प्राथमिकता बदली है। पेपर में जीके स्टेटेस्टिक भाग को स्टूडेंट ने कुछ मुश्किल बताया है। ओवर ऑल पेपर बहुत अच्छा तैयार किया गया है।
प्रो.एपी भारद्वाज (डायरेक्टर इनोवेशन लॉ कोचिंग सेंटर सेक्टर-37 चंडीगढ़)  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed