{"_id":"f795ac6b1ef787000866ce0e3e2bf113","slug":"punjab-university-syndicate-meeting-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सिंडीकेट बैठक में पास किए गए ये प्रस्ताव, जानिए","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू सिंडीकेट बैठक में पास किए गए ये प्रस्ताव, जानिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 23 Feb 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) सिंडीकेट की बैठक में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) में हेडशिप रोटेशन को लेकर सदस्यों में तीखी बहस हुई। लेकिन, कोई फैसला न हो सका।
सिंडीकेट ने फिलहाल यही तय किया कि यूआईएलएस में जो मौजूदा स्थिति है वहीं रहेगी। सिंडीकेट की 15 मार्च को होने वाली अगली बैठक में यूआईएलएस के साथ-साथ अन्य इंस्टीट्यूटस में हेडशिप रोटेशन को लेकर फैसला लिया जाएगा।
सिंडीकेट सदस्यों ने कहा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियम को पीयू को लागू करना होगा। बैठक में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) से एमई और एमटेक में दाखिला नियमों में बदलाव के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इन कोर्सों में अब सिर्फ गेट पास विद्यार्थियों को ही दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, यूआईईटी में तीन नए कोर्स शुरू करने और इन कोर्सों में दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से देने के प्रस्ताव को सिंडीकेट ने इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी फैकल्टी को रेफर कर दिया। बैठक में यह मुद्दा उठाते हुए डॉ. दलीप कुमार ने कहा कि एक ही संस्थान में अलग-अलग नियम लागू नहीं हो सकते हैं।
इन प्रस्तावों पर लगी सिंडीकेट की मुहर
- पीयू का वर्ष 2014-15 का 506.55 करोड़ रुपये का बजट पारित।
- बोर्ड ऑफ फाइनेंस के प्रस्ताव पारित।
- केंद्र सरकार के डीए बढ़ाने के साथ ही पीयू में भी डीए बढ़ेगा।
- पीयू में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए नए टेंपलेट को मामूली संशोधन करने के बाद मंजूरी।
- पत्रकारिता विभाग में हिंदी और पंजाबी पीजी डिप्लोमा बंद होगा, कमेटी बनेगी।
- भूगोल में एमफिल बंद होगा।
- ऑडिटोरियम और लॉन के किराये में बढ़ोतरी का प्रस्ताव टला।
- पीयू की महिला रिसर्च स्कालर्स के लिए हॉस्टल के लिए तीन करोड़ की मंजूरी।
- एनएसएस ऑफिसर की नियुक्ति के नियमों को मंजूरी।
- कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह का कंफर्मेशन मंजूर।
- कैस के तहत पदोन्नत हुए शिक्षकों की पदोन्नति को मंजूरी।
- डॉ. नित्या आनंद और डॉ. गिरीश साहनी को विज्ञान रत्न देने को मंजूरी।
- डॉ. सुखदेव और डॉ. एफसी कोहली को उद्योग रत्न देने की मंजूरी।
- प्रो. अख्तर महमूद को एमिरेटस प्रोफेसर बनाने की मंजूरी।
पीयू को मिलेंगे यूजीसी से 163 करोड़
बैठक में कुलपति प्रो. अरूण कुमार ग्रोवर ने बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय ने पीयू को सूचित किया है कि पीयू को यूजीसी (नॉन प्लान) के तहत वर्ष 2013-14 के लिए 163 करोड़ रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि भारत रत्न प्रो. सीएनआर राव दो मार्च को पीयू आ रहे हैं।