{"_id":"7f7869d1d12d4e3cde2b48731721a4f9","slug":"punjab-university-syndicate-meeting-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सिंडीकेट मीटिंग में इन फैसलों को मिली मंजूरी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू सिंडीकेट मीटिंग में इन फैसलों को मिली मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Apr 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू सिंडीकेट ने नेशनल, इंटरनेशनल और यूथ फेस्टिवल जैसे इवेंट में हिस्सा लेकर मेडल जीतने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्स और हॉस्टल दाखिले में वेटेज दिया जाएगा। लेकिन, यह वेटेज सिर्फ उन्हीं कोर्सों में मिलेगा जिनमें दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर नहीं होता है।
विज्ञापन
सिंडीकेट की बैठक में इस संबंध में तैयार की गई पालिसी को मंजूरी दे दी। ऐसे सभी कोर्सों में दाखिले के समय खिलाड़ियों और कल्चरल इवेंट में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडल के हिसाब से अतिरिक्त अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
आठ विद्यार्थियों की पीएचडी मंजूर
सिंडीकेट ने गेस्ट फैकल्टी में नियुक्त शिक्षकों के नियमों में बदलाव करने की मंजूरी भी दे दी। अब गेस्ट फैकल्टी रखने के लिए विभागों को नोटिस देना होगा। इस मामले में विवेक कुमार पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गए थे। कोर्ट ने गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति को लेकर पीयू प्रशासन को ठोस पॉलिसी बनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सिंडीकेट में धनवंतरि आयुर्वेदिक कालेजों के छात्रों का मुद्दा भी उठा। सिंडीकेट ने लैबोरेटरी में यंत्रों की खरीद के लिए 10 लाख की मंजूरी दे दी। साथ ही आठ विद्यार्थियों की पीएचडी डिग्री मंजूर कर दी।
पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट के पहले पेपर में पास प्रतिशित 55 फीसदी रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई। लॉ विभाग के प्रोफेसर और राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी पटियाला के कुलपति प्रो. पीएस जसवाल के अवकाश मामले को मंजूरी दे दी गई।
पार्किंग के लिए 29 लाख 32 हजार की मंजूरी
पीयू के डिपार्टमेंट कम सेंटर फॉर वुमन स्टडीज एंड डेवलेपमेंट में एमए कोर्स में सीटें 17 से बढ़ाकर 30 करने के प्रस्ताव पर यह तय हुआ कि पहले कुलपति सीटें बढ़ाने का कारण पता करेंगे और यदि वह संतुष्ट होते हैं तभी सीटें बढ़ाई जाएंगी।
बैठक में टीचर्स फ्लैट में पार्किंट बनाने के लिए 29 लाख 32 हजार बजट को मंजूरी दे दी गई। पीएचडी थीसिस जमा करने के बाद दूसरे कोर्स में दाखिले लेने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी गई। बैठक में कई कालेजों में विभिन्न कोर्स शुरू करने को मंजूरी दे दी गई।
यह मुद्दे नहीं हुए पास
सिंडीकेट ने रयात एंड बाहरा कालेज ऑफ लॉ, होशियारपुर को नए सत्र से बीए, बीकॉम एलएलबी का पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू करने की मंजूरी नहीं दी। कालेज ने इस कोर्स को शुरू करने के लिए आवेदन देरी से दिया था।
साथ ही सेक्टर-26 स्थित होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल के लिए इंटरनल पॉलिसी को भी मंजूरी नहीं दी। पीयू सिंडीकेट ने 1 अप्रैल 2014 से कैंपस स्थित मकानों की लाइसेंस फीस और पानी चार्जेज में बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को टाल दिया।
इन प्रस्तावों पर नहीं हुई चर्चा
पंजाब यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्स में ग्रामीण स्कूलों से 12वीं पास करने वाले होनहारों को रिजर्वेशन दिए जाने के इस प्रस्ताव पर सिंडीकेट में चर्चा नहीं हो सकी। इस प्रस्ताव पर पर अब सिंडीकेट की अगली बैठक में चर्चा होगी। ग्रामीण होनहारों के लिए हर विषय में 2 सीटें रिजर्व करने का प्रस्ताव था।