फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Syndicate Meeting

पीयू सिंडीकेट आज, पेश किए जाएंगे ये प्रस्ताव

Sat, 12 Jul 2014 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Jul 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
Punjab University Syndicate Meeting

पंजाब यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभाग और इंस्टीट्यूट में डायरेक्टर की नियुक्ति रोटेशन सिस्टम से लागू करने का प्रस्ताव 12 जुलाई को होने वाली पीयू सिंडीकेट में लाया जाएगा।

विज्ञापन


साथ ही सभी इंस्टीट्यूट में एसोसिएट डायरेक्टर पद बनाने का प्रस्ताव भी लाया जाएगा। प्रस्ताव के तहत रोटेशन सिस्टम एसोसिएट डायरेक्टर पर लागू होगा, जबकि डायरेक्टर अपनी कुर्सी पर बने रहेंगे।
विज्ञापन


पूरे मामले को लेकर पीयू सिंडीकेट में हंगामा होने के आसार हैं। गौरतलब है कि काफी समय से पीयू के कई इंस्टीट्यूट में रोटेशन हेडशिप की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर सिंडीकेट और सीनेट के चतरथ और गोयल गुट दो धड़ों में बंटे हुए हैं। पीयू के डेंटल इंस्टीट्यूट, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइम मैनेजमेंट साइंसेस, यूआईईटी, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज(यूआईएलएस) जैसे कई इंस्टीट्यूट में डायरेक्टर पद रोटेशन सिस्टम से भरने की मांग उठ रही है।

पदम मामला में भी रहेगा अहम

सिंडीकेट में काफी समय से सस्पेंड चल रहे इंजीनियर सतीश कुमार पदम की बहाली का मामला भी आएगा। रिश्वत मामले में पदम काफी समय से सस्पेंड चल रहे हैं।

बैठक में पीयू डायरेक्टर फिजिकल एजूकेशन की नियुक्ति के लिए नियमों को अप्रूव करने का प्रस्ताव भी लाया जा रहा है। डीएसटी की ओर से दी जाने वाली 85 हजार रामालिंगा फैलोशिप को लेकर भी प्रस्ताव आएगा।

खेल सुविधाएं बढ़ाने पर होगी चर्चा
सिंडीकेट बैठक पीयू प्रशासन द्वारा 16.80 लाख की लागत से (11 मीटर ऊंचाई) की स्काई लिफ्ट खरीदने का प्रस्ताव भी है। इससे पीयू में बिजली से जुड़ी समस्याओं को जल्द सुलझाया जा सकेगा।


पीयू स्पोर्ट्स डायरेक्टर को रूटीन में खर्चे के लिए 10 हजार की राशि को 20 हजार करने का प्रस्ताव भी सिंडीकेट एजेंडे में शामिल है।

एजेंडे में पीयू के स्वीमिंग पूल, जिम्नेजियम हॉल, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, शूटिंग और बैडमिंटन जैसी खेल सुविधाओं के चार्ज बढ़ाने को लेकर भी फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed