फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university_syndicate_elections

पीयू सिंडीकेट चुनाव: गोयल गुट को दूसरा झटका

Wed, 11 Dec 2013 09:49 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Dec 2013 09:49 AM IST
विज्ञापन
punjab university_syndicate_elections

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) सिंडीकेट चुनाव के बाद अब मंगलवार को आठ फैकल्टी के डीन के चुनाव में भी गोयल गुट को बड़ा झटका लगा।

विज्ञापन


मंगलवार को आठ फैकल्टी के डीन के लिए हुए चुनाव में छह पर चुनाव निर्विरोध हो गया जबकि दो फैकल्टी में चुनाव कराने की नौबत आई।

जिन दो फैकल्टी के लिए चुनाव हुआ उन दोनों में ही गोयल गुट के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा।

आर्ट्स फैकल्टी की मौजूदा डीन प्रो. राजेश गिल और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (महिला) प्रो. नंदिता सिंह चुनाव हार गईं। हालांकि गोयल गुट के उम्मीदवार दो फैकल्टी के डीन निर्विरोध चुन लिए गए।

इस चुनाव से गोयल गुट के खिलाफ एकजुट हुए चतरथ-डीएवी-भाजपा और शिक्षाविदों के गुट ने सीनेट में अपनी मजबूती को एक बार फिर साबित कर दिया।

नए डीन का कार्यकाल 1 फरवरी, 2014 से शुरू होगा। तीन फैकल्टी के डीन के चुनाव सोमवार को हो गए थे और तीनों में गठबंधन के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे।

सबसे रोचक मुकाबला आर्ट्स फैकल्टी के डीन के चुनाव में हुआ। गोयल गुट ने मौजूदा डीन और समाजशास्त्र विभाग की प्रोफेसर राजेश गिल और गठबंधन ने राजनीति शास्त्र विभाग के प्रोफेसर रौणकी राम को चुनाव मैदान में उतारा था।
विज्ञापन


प्रो.रौणकी राम 10 वोटों से चुनाव जीत कर आर्ट्स फैकल्टी के नए डीन बन गए। प्रो. रौणकी को 59 और प्रो. राजेश गिल को 49 वोट मिले।

इसके बाद लैंग्वेज फैकल्टी के डीन के लिए चुनाव हुए जिसमें इंग्लिश विभाग के रिटायर्ड प्रोफेसर और सीनेट सदस्य प्रो. शैली वालिया निर्विरोध चुने गए हैं।

इसके बाद बिजनेस मैनेजमेंट एंड कामर्स के डीन के लिए भी निर्विरोध चुनाव हो गया। ईवनिंग स्टडीज विभाग के अध्यक्ष प्रो. केशव मल्होत्रा इस फैकल्टी के डीन चुने गए। वहीं डॉ.अश्वनी कुमार भल्ला निर्विरोध सचिव चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो फैकल्टी में निर्विरोध चुनाव होने के बाद एजुकेशन फैकल्टी में चुनाव हुआ। गोयल गुट की ओर से डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (वुमन) प्रो. नंदिता सिंह को चुनाव मैदान में उतारा जबकि गठबंधन की तरफ से उम्मीदवार थे डॉ.एनआर शर्मा।

चुनाव में डॉ. शर्मा ने चार वोटों से जीत हासिल की। डॉ.शर्मा को 41 और प्रो.सिंह को 37 वोट मिले। प्रो.नंदिता सिंह का चुनाव हारना गोयल गुट के लिए बड़ा झटका था। इस फैकल्टी से डॉ.विनीता सिंह निर्विरोध सचिव चुनी गईं।

पूटा की पूर्व अध्यक्ष प्रो. जसपाल कौर कंग डिजाइन एंड फाइन आर्ट्स फैकल्टी की डीन निर्विरोध चुनी गई। जबकि गुरप्रीत कौर निर्विरोध सचिव चुनी गईं।

शाम चार बजे साइंस फैकल्टी के डीन के लिए चुनाव हुआ। उम्मीद थी कि चुनाव होगा लेकिन, गोयल गुट को प्रो. तिवारी के खिलाफ चुनाव में खड़ा करने के लिए कोई उम्मीदवार नहीं मिला।

इससे गठबंधन के उम्मीदवार और मौजूदा साइंस फैकल्टी के डीन प्रो. रूपिंदर तिवारी निर्विरोध चुन लिए गए।

पीयू के डॉ. एसएस भटनागर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष प्रो. यूएस शिवहरे इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी के डीन निर्विरोध चुने गए जबकि प्रो. संचिता चौहान निर्विरोध सचिव चुनी गईं।


अंत में फार्मास्युटिकल साइंस फैकल्टी के डीन के लिए भी निर्विरोध चुनाव हो गया। फैकल्टी की मौजूदा सचिव प्रो. रेणु चड्ढा को निर्विरोध डीन चुना गया जबकि प्रो. कंवलजीत चोपड़ा निर्विरोध सचिव चुनी गई।

ये होंगे पीयू के नए डीन
फैकल्टी---------------------नाम
लॉ -------------------------सत्यपाल जैन
मेडिकल साइंस---------------डॉ. के गाबा
एनिमल हसबैंडरी एंड एग्रीकल्चर- डॉ. एमसी सिद्धू
आर्ट्स-----------------------प्रो. रौणकी राम
लैंग्वेज-----------------------प्रो. शैली वालिया
बिजनेस मैनेजमेंट एंड कामर्स----प्रो. केशव मल्होत्रा
एजुकेशन---------------------डॉ. एनआर शर्मा
डिजाइन एंड फाइन आर्ट्स-------प्रो. जसपाल कौर कंग
साइंस------------------------प्रो. रूपिंदर तिवारी
इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी------प्रो. यूएस शिवहरे
फार्मास्युटिकल साइंस-----------प्रो. रेणु चड्ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed