{"_id":"b722f22efedcc9327b66ee0d5938143f","slug":"punjab-university-syndicate-elections-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सिंडीकेट के 15 सदस्यों का चुनाव आज","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू सिंडीकेट के 15 सदस्यों का चुनाव आज
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 09 Dec 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी सिंडीकेट के 15 सदस्यों का चुनाव सोमवार को होगा। आर्ट्स, लैंग्वेज, साइंस, मेडिकल साइंस, लॉ और कंबाइंड फैकल्टी के लिए होने वाले चुनाव को लेकर पिछले कई दिनो से राजनीति चल रही है।
विज्ञापन
इस चुनाव में गोयल गुट को टक्कर देने के लिए नया गठबंधन तैयार हुआ है और यह उम्मीद की जा रही है कि इस नए गठबंधन को सिंडीकेट में बहुमत मिलेगा और पिछले साल सभी 15 सीटों पर जीतने वाले गोयल गुट का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
गोयल गुट के उम्मीदवारों के दो फैकल्टी में भी निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद है। एक दो फैकल्टी में चुनाव हो सकते हैं और बाकी की फैकल्टी में नए गठबंधन के उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाएंगे।
विज्ञापन
सीनेट की रविवार को हुई बैठक में जिस तरह से तीन मुद्दों पर नए गठबंधन से जुड़े सदस्यों ने तेवर दिखाए उससे यह स्पष्ट हो गया कि यह गुट सीनेट में मजबूत है और सिंडीकेट चुनाव में उन्हें एक जुट होने का फायदा भी मिलेगा।
इस नए गठबंधन में चतरथ गुट के साथ भाजपा, डीएवी गुट के सदस्य भी जुड़े हैं और साथ ही सीनेट के अधिकतर शिक्षाविद भी जुड़ गए हैं।
इस गठबंधन को खड़ा करने का उद्देश्य यही था कि पीयू के भविष्य को राजनीति से बचाया जा सके। एक साल में पीयू की कार्यप्रणाली राजनीति के हावी होने के कारण काफी प्रभावित हुई है।