{"_id":"8bb14bd71bf25cda6c115303524bd14b","slug":"punjab-university-students-organization-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू ने फीस बढ़ाई, छात्र नेताओं ने विरोध जताया","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू ने फीस बढ़ाई, छात्र नेताओं ने विरोध जताया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 17 Feb 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इधर पंजाब यूनिवर्सिटी ने फीस बढ़ा दी, वहीं छात्र संगठनों ने इस इजाफे के प्रस्ताव के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार को पीयू बोर्ड ऑफ फाइनेंस मीटिंग में थींक टैंक की ओर से प्रस्तावित 20 फीसदी फीस बढ़ोतरी के फैसले के खिलाफ स्टूडेंट फॉर सोसायटी (एसएफएस) ने विरोध शुरू कर दिया है।
मंगलवार को भारी संख्या में विद्यार्थियों ने फीस बढ़ोतरी को लेकर नारेबाजी की। एसएफएस छात्र नेता रविंदर ने कहा कि पीयू की ओर से 2016-17 में 20 फीसदी और 2017-18 और 2018-19 में 25 फीसदी फीस बढ़ाने का प्रस्ताव है। रविंदर ने बताया कि पीयू आर्थिक स्थिति से उबरने के लिए विद्यार्थियों पर अधिक बोझ डालना चाहता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फीस बढ़ाने को लेकर गठित कमेटी ने पीयू हॉस्टल रेंट में 26 फीसदी, एग्जामिनेशन फीस में 4.33 फीसदी, रजिस्ट्रेशन और सीईटी फीस में 9.1 फीसदी, पत्राचार विभाग की फीस 2.5 फीसदी और सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस तीन फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि पीयू प्रशासन द्वारा फीस बढ़ाने के फैसले से गरीब विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई कर पाना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन