{"_id":"e5d29c7a9fb69b098db28b67aac488b1","slug":"punjab-university-students-may-submit-fees-in-post-offices-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के लिए फीस से जुड़ी बड़ी टेंशन खत्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
छात्रों के लिए फीस से जुड़ी बड़ी टेंशन खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Oct 2014 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ कर रहे विद्यार्थियों को अब फीस जमा करने के लिए कैंपस आने और लंबी लाइनों में लगने से छुटकारा मिल जाएगा। स्टूडेंट्स अब देश के किसी भी हिस्से में स्थित डाकघर से फीस जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को पीयू कैंपस स्थित डाकघर में डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रेक्शन(डीयूआई) प्रो. एके भंडारी ने ई पैमेंट सर्विस का उद्घाटन किया।
इस मौके पर डायरेक्टर पोस्टल सर्विसेस(एचक्यू) मनीषा बंसल बादल, पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन(सीईओ) प्रो.परविंदर सिंह,एफडीओ विक्रम नैयर भी मौजूद थे।
इस मौके पर डाकघर में माई स्टैंप सर्विस और डाक टिकट एग्जीबिशन देखने के लिए काफी लोग पहुंचे। पीयू डाकघर में स्पेशल काउंटर लगाया गया।