{"_id":"92bca3404f5d69fe2aa448a50e788087","slug":"punjab-university-student-insurance-policy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये विवि कराएगा अपने 14 हजार स्टूडेंट्स का बीमा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ये विवि कराएगा अपने 14 हजार स्टूडेंट्स का बीमा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 08 Oct 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
देश की एक यूनविर्सिटी ने अपने 14 हजार स्टूडेंट्स का बीमा करने का ऐलान किया है। जी हां, चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी ऐसा करने जा रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, पीयू प्रशासन ने इंश्योरेंस कंपनियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। पीयू प्रशासन अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट के साथ रिसर्च स्कॉलर का भी इंश्योरेंस करवाएगा। प्रत्येक स्टूडेंट का 1 लाख का इंश्योरेंस करवाया जाएगा।
विज्ञापन
डीएसडब्ल्यू प्रो.नवदीप गोयल ने बताया कि पीयू प्रशासन अपने स्तर पर भी स्टूडेंट की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इंश्योरेंस कंपनी का नाम फाइनल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन