वो 4 काम, जो सबसे पहले करना चाहेंगे काउंसिल के नए प्रेसीडेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल चुनाव जीतने के बाद नए प्रेसीडेंट ने
काउंसिल में आने के बाद ऑफिस बियरर्स स्टूडेंट्स से दूरी बना लेते हैं। जिससे उनकेकाम लटके रह जाते हैं। जसमीन ने बताया कि उनका सबसे पहला काम ऑफिस बियरर्स केफोन नंबर वेबसाइट पर अपलोड कर स्टूडेंट्स की पहुंच तक जाना होगा। उसकेबाद अपने मैनिफेस्टो के मुद्दों पर काम करेंगे। काउंसिल पर फंड के हेर-फेर का आरोप लगता रहा है।
इससे बचने केलिए वह सिस्टम को ट्रांसपेरेंट बनाएंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करना, सोलर पैनल लगवाना, लाइब्रेरी रीडिंग रूम और स्कॉलर्स केलिए अलग रूम उपलब्ध करवाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। जसमीन ने जीत का श्रेय सभी कार्यकर्ताओं और सीनियर छात्र नेताओं को दिया।
बेसिक चीजों पर रहेगा फोकस
काउंसिल की वाइस प्रेसिडेंट प्रीति नेगी ने कहा कि उन्होंने बड़े वायदे नहीं किए सिर्फ बेसिक मुद्दों पर ही बात की है। उनका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा केसाथ कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगवाना रहेगा। इसकेअलावा शटल बस सर्विस भी शुरू करवाएंगे। नेगी ने कहा कि वह किन्नोर से हैं इसलिए हिमाचल केस्टूडेंट्स की परेशानियों को भी दूर करेंगी। खासकर हॉस्टल संबंधी दिक्कतों को हल करवाया जाएगा।
प्लेसमेंट व्यवस्था सुधारने पर देंगे जोर
सेक्रेटरी चुने गए ऋषि भारद्वाज ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य प्लेसमेंट प्रतिशत को सुधारना रहेगा। बहुत से स्टूडेंट्स को अच्छी डिग्री केबाद भी नौकरी नहीं मिलती। प्लेसमेंट इश्यू को दूर कराएंगे। कैंपस में होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने केलिए पीयू प्रशासन से बात कर पॉलिसी बनाएंगे। पीयू में 70 प्रतिशत संख्या लड़कियों की है, उनकी सुरक्षा बेहद जरूरी है।
लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने पर करेंगी काम
पहली बार काउंसिल में ज्वाइंट सेक्रेटरी बनी स्वाति टिवाना ने बताया कि गर्ल्स स्टूडेंट्स की सपोर्ट से ही वह जीती हैं। वह उन्हीं का प्रतिनिधित्व करेंगी। गर्ल्स हॉस्टल बनवाने और गर्ल्स सेफ्टी पर काम करेंगी। हेल्पलाइन नंबर शुरू करवाएंगी। सबसे बड़ी बात काउंसिल की कमान प्रेसिडेंट बनकर लड़की संभाले, इसके लिए अभी से तैयारी करेंगी। इनसो गर्ल्स स्टूडेंट्स को मौका देती रही है। आगे वह प्रेसिडेंट पद पर दावेदारी पेश करने केलिए गर्ल्स को प्रोत्साहित करेंगी।