छात्र काउंसिल चुनाव में क्लोज फाइट, नतीजे लेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले सुबह 3 बजे के बाद तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही थी। सुबह से हो रही बारिश के चलते हालांकि मतदान कम रहा है।
विद्यार्थियों ने अपने-अपने पहचानपत्र दिखाकर मतदान में भाग लिया। मतदान के लिए 64 विभागों में कुल 184 मतदान केंद्र बनाए थे। मतों की गिनती के लिए 26 रिटर्निंग ऑफिसर लगाए हैं।
परिणाम आने के बाद कार्यकारिणी के पांच सदस्यों का चुनाव भी होगा। पीयू के गेट नंबर एक से दोपहर 12 से 4 बजे के बीच एंट्री नहीं होगी।
शांतिपूर्ण रहा मतदान
पीयू छात्र काउंसिल अध्यक्ष पद के लिए इस बार सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। शहर के कुछ कालेजों में चुनाव निर्विरोध हो गया है। कैंपस में सभी छात्र संगठनों के नेताओं के साथ साथ आम विद्यार्थियों की भी धड़कने तेज हैं।
हर तरफ यही चर्चा है कि क्या कैंपस में एनएसयूआई लगातार दूसरी बार बाजी मारेगी या पीयू में सोपू व पुसू की दोबारा से वापसी होगी। पीयू में पिछले कई सालों से पुसू व सोपू का ही राज था, लेकिन पिछले साल एनएसयूआई ने अध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पदों पर जीत हासिल की थी।
हालांकि पुसू-एबीवीपी-इनसो गठबंधन ने दो पदों पर कब्जा किया था। इनमें से उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की उम्मीदवार चुनाव जीती थी। एनएसयूआई के चंदन राणा छात्र काउंसिल के अध्यक्ष बने थे।
सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) छात्र काउंसिल का अगला अध्यक्ष कौन होगा, यह शुक्रवार शाम 4 बजे तक तय हो जाएगा। पीयू छात्र काउंसिल अध्यक्ष पद के लिए इस बार सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
हालांकि प्रधान पद के लिए आवेदन करने वाले सेंटर फॉर पब्लिक हेल्थ के स्टूडेंट गुरविंदर सिंह और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज(यूआईएलएस) के निशांत मैनी ने दूसरी पार्टियों को समर्थन देने का फैसला कर चुनावी दौड़ से खुद को बाहर कर लिया है।
पीयू के साथ साथ शहर के कालेजों में भी वोट डाले जाएंगे। शहर के कुछ कालेजों में चुनाव निर्विरोध हो गया है। कैंपस में सभी छात्र संगठनों के नेताओं के साथ साथ आम विद्यार्थियों की भी धड़कने तेज हैं।
पीयू चुनाव एक नजर में
- पीयू में 14323 विद्यार्थी मतदान में हिस्सा लेंगे
- पिछले साल की तुलना में इस साल 648 विद्यार्थी बढ़े
- चुनाव के लिए 9:45 से एंट्री होगी शुरू और 10:15 के बाद छात्रों की एंट्री नहीं होगी
- विद्यार्थियों को अपने-अपने विभागों में सुबह 9:30 तक पहुंचना होगा
- सभी विद्यार्थियों को अपने साथ पहचान पत्र लाने होंगे
- सबसे ज्यादा विद्यार्थी (2545) यूआईईटी में
- सबसे कम वोटर (24) फ्रेंच विभाग में
- 115 विभागीय प्रतिनिधियों (डीआर) में से 65 निर्विरोध चुने गए
- सिर्फ 50 डीआर के लिए ही होगा चुनाव
- शाम 4:00 बजे तक घोषित होंगे परिणाम
- 64 विभागों में कुल 184 मतदान केंद्र बनाए
- परिणाम आने के बाद कार्यकारिणी के पांच सदस्यों का चुनाव भी होगा
- मतों की गिनती के लिए 26 रिटर्निंग ऑफिसर लगाए
- पीयू के गेट नंबर एक से दोपहर 12 से 4 बजे के बीच एंट्री नहीं होगी
प्रेसीडेंट के लिए इनके बीच होगा मुकाबला
उम्मीदवार-----------विभाग----संगठन का नाम
अमनदीप कौर--------अंग्रेजी----एसएफएस
अनिल शर्मा---------बायोफिजिक्स---पुसू-एचएसए-जीजीएसयू-एचपीएसए
अंकुश गुप्ता------------लॉ--------एबीवीपी
दिव्यांशु बुद्धिराजा-----यूआईईटी----एनएसयूआई-एनएसओ-हिमसू
गुरविंदर सिंह---सेंटर फॉर पब्लिक हेल्थ----उम्मीदवारी से हटे
निशांत मेनी--------यूआईएलएस------उम्मीदवारी से हटे
रचित दुग्गल--------यूआईईटी-------सोई-इनसो-सोपू-युवा
वाइस प्रेसिडेंट
उम्मीदवार-------विभाग---------संगठन का नाम
मनप्रीत कौर-----फिजिक्स--------एबीवीपी
रमनदीप कौर शिव्या------पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन----सोई-इनसो-सोपू-युवा
स्निग्धा बावा------इकोनॉमिक्स ----एनएसयूआई-एनएसओ-हिमसू
सुनिमरत कौर---------यूआईएएमएस-----पुसू-एचएसए-जीजीएसयू-एचपीएसए
सेक्रेटरी पद के लिए इनके बीच मुकाबला
उम्मीदवार--------विभाग--------संगठन का नाम
अंकुर सहरावत-----यूआईईटी------एनएसयूआई-एनएसओ-हिमसू
दिवजोत संधू--------लॉ---------सोपू
नीरज खरब--------हिस्ट्री------पुसू-एचएसए-जीजीएसयू-एचपीएसए
शीनू बाला--------संस्कृत------एबीवीपी
सोमनाथ ठाकुर------ज्योग्राफी----सोई-इनसो-सोपू-युवा
ज्वाइंट सेक्रेटरी
उम्मीदवार-------विभाग-----संगठन का नाम
अभिषेक थापर----यूआईईटी----पुसू-एचएसए-जीजीएसयू-हिमसू
अंकुर कुमार------यूआईईटी-----सोई-इनसो-सोपू-युवा
केशव दीप सिंह---यूआईसीईटी-----एबीवीपी
पूजा शर्मा---------बॉटनी--------एचपीएसयू
सचिन कंवर------गांधीयन एंड पीस स्टडी-----एनएसयूआई-एनएसओ-हिमसू