{"_id":"ee7c7a56aa9d18a86bec2038a3af9f7f","slug":"punjab-university-student-council-election-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनावः जानिए कहां, कितने वोटर्स?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
छात्र संघ चुनावः जानिए कहां, कितने वोटर्स?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Aug 2015 02:49 PM IST
विज्ञापन
पीयू में 26 अगस्त को होने वाले पीयू छात्र काउंसिल चुनाव में कुल 13681 वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। लेकिन विभिन्न छात्र संगठनों की हार-जीत का फैसला यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(यूआईईटी), डिपार्टमेंट ऑफ लॉ (लॉ विभाग) और इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) जैसे विभाग करेंगे।
विज्ञापन
चुनाव में सबसे अधिक वोटर यूआईईटी (1897), लॉ (1209), यूआईएलएस(1016) विभाग से हैं। इसके अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईसीईटी) में 752 फिजिक्स (520), केमिस्ट्री (389), यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (382), डेंटल साइंस (363), इकोनॉमिक्स (345) के वोटर भी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
उधर सबसे कम वोट पीयू के फ्रेंच विभाग (23) में हैं। सबसे अधिक वोट वाले विभागों से प्रधान पद के लिए कोई उम्मीदवार नहीं वीरवार पीयू छात्र काउंसिल चुनाव में उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट तय हो गई है। लेकिन सबसे अधिक वोट वाले विभाग यूआईईटी, डिपार्टमेंट ऑफ लॉ और यूआईएलएस से प्रधान पद के लिए एक भी उम्मीदवार नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे में सभी छात्र संगठनों के लिए इन तीनों विभागों के वोट पाने के लिए कड़ी जोर आजमाइश होगी। एनएसयूआई के कैंडीडेट हार्दिक नैन यूआईईटी विभाग से था, लेकिन उनका नामांकन रद्द हो गया।