फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Senate Meeting, No Increament in Fee

पीयू स्टूडेंट्स को राहत, नहीं बढ़ेगी फीस

Sat, 22 Mar 2014 04:59 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 22 Mar 2014 04:59 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Senate Meeting, No Increament in Fee
पंजाब यूनिवर्सिटी कैम्पस में हुई सीनेट मीटिंग में फीस वृद्धि का फैसला वापिस ले लिया गया है। ऐसा होने से पीयू के हजारों स्टूडेंट्स को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


आज हुई मीटिंग में इस मामले पर 3 घंटे तक काफी चर्चा हुई। बहस पूरी होने के बाद फीस वृद्धि का प्रस्ताव वापिस ले लिया गया। साथ ही इस मामले में एक कमेटी गठित करने का फैसला भी लिया गया। यह कमेटी फीस वृद्धि के मसले पर फिर से मंथन करेगी और अपनी रिपोर्ट सीनेट को सौंपेगी।
विज्ञापन


मीटिंग में महिला कांस्टेबल से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हुए 9 स्टूडेंट्स के मामले पर भी चर्चा हुई। वीसी अरूण ग्रोवर ने मामले को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया और इस बारे में आईजी और प्रशासक के सलाहकार के के शर्मा से बातचीत करने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आज सुबह मीटिंग शुरू होने से पहले एसएफएस कार्यकर्ताओं और स्टूडेंट्स ने जमकर हंगामा किया और पीयू प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। स्टूडेंट्स पीयू प्रशासन द्वारा फीस वृद्धि को लेकर पिछले 26 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से पीयू कैंपस में तनावपूवर्ण माहौल बना हुआ है। धारा 144 लगी हुई है।

इस दौरान एक महिला कांस्टेबल ने पीयू के 9 स्टूडेंट्स के खिलाफ छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला भी दर्ज कराया गया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 9 स्टूडेंट्स को गिरफ्तार भी किया था। इस गिरफ्तारी को लेकर भी स्टूडेंट्स ने काफी हंगामा किया। कक्षाएं बंद करा दीं। तोड़-फोड़ की।


नतीजतन पुलिस को उन पर लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि पीयू के आला अधिकारियों ने स्टूडेंट्स से बात करके मामला सुलझाने की कोशिश भी की, लेकिन वे नहीं माने थे। इस कारण पिछले कई दिनों से पीयू कैम्पस का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed