फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab university save carrier of a student, gave special chance

पीयू ने एमए पास करने का दिया शानदार मौका

Thu, 14 Nov 2013 12:57 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Nov 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
Punjab university save carrier of a student, gave special chance
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने एमए के उन विद्यार्थियों को परीक्षा पास करने का स्पेशल चांस दिया है, जिन्होंने एनुअल सिस्टम के तहत एमए के पहले वर्ष की परीक्षा तो पास कर ली थी, लेकिन दूसरे वर्ष की परीक्षा या तो पास नहीं की थी या परीक्षा में नहीं बैठ पाए थे।
विज्ञापन


अब यह छात्र स्पेशल चांस का लाभ उठा कर परीक्षा पास कर डिग्री ले सकते हैं। इसका लाभ एनुअल सिस्टम के तहत वर्ष 2011 तक हुई परीक्षा में बैठे विद्यार्थी उठा सकते हैं।
विज्ञापन


दूसरे वर्ष में जो विद्यार्थी री-अपीयर आने के कारण परीक्षा पास नहीं कर सके थे वे भी इस चांस का लाभ ले सकते हैं। इन विद्यार्थियों के लिए परीक्षा अप्रैल, 2014 में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही एमए के दूसरे वर्ष के लिए जो विद्यार्थी अपनी परफार्मेंस को इंप्रूव करना चाहते हैं वे भी इस मौके का लाभ उठा सकते हैं। सेमेस्टर सिस्टम लागू होने के कारण कुछ छात्र इंप्रूवमेंट का चांस नहीं ले सके थे।

पीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. परविंदर सिंह ने बताया कि इस स्पेशल चांस के लिए सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये फीस देनी होगी, जबकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को 5 हजार रुपये फीस देनी होगी। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। लेट फीस का कोई प्रावधान नहीं हैं।

ध्यान रहे कि पीयू ने पिछले साल 20 अक्तूबर को स्थापना दिवस के मौके पर सैकड़ों विद्यार्थियों को इंप्रूवमेंट करने और डिग्री को पूरा करने के लिए स्पेशल चांस देने का फैसला लिया था।


यह फैसला पीयू के सभी विभागों, क्षेत्रीय केंद्रों और पीयू से संबंद्ध कॉलेजों के छात्रों पर लागू हुआ था। कई विद्यार्थियों ने इस फैसले का लाभ लेते हुए परीक्षा भी पास की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed