{"_id":"0209b09874e73321e2a048d02d24da2a","slug":"punjab-university-roll-number-for-examination-now-will-be-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू: आज से परीक्षाओं के रोल नंबर मिलेंगे ऑनलाइन ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू: आज से परीक्षाओं के रोल नंबर मिलेंगे ऑनलाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Mar 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ब्रांच अप्रैल से होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को सुविधा देने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
पहली बार विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल परीक्षाओं से पहले वार्षिक परीक्षाओं वाले रोल नंबर अलॉट हो जाएंगे।
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह ने कहा कि पांच मार्च से अंडर ग्रेजुएट स्तर के रोल नंबर पीयू वेबसाइट पर अपलोड शुरू हो जाएंगे।
दो दिन के भीतर यह काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को विद्यार्थियों से जुड़ा पूरा डाटा एकत्र कर लिया गया है।
प्रो. परविंदर ने बताया कि 10 अप्रैल से अडर ग्रेजुएट स्तर की प्रेक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। 22 मार्च को रोल नंबर का प्रिंट निकाला जा सकेगा।