फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Research Scholars will go to Foreign

पीयू के रिसर्च स्कॉलर्स के लिए गुड न्यूज

Tue, 12 Aug 2014 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Aug 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Research Scholars will go to Foreign

पीयू अब शोध क्षेत्र में बेहतर करने के लिए विदेशी यूनिवर्सिटी के साथ हाथ मिला रही है। सोमवार को इसी दिशा में पंजाब यूनिवर्सिटी और आस्ट्रेलिया स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न सिडनी के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडस्टेंडिंग (एमओयू) साइन हुआ है।

विज्ञापन


पीयू वीसी कांफ्रेंस हाल में प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर और वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. बरने ग्लोवर के बीच एमओयू साइन किया गया। प्रो. ग्रोवर ने बताया कि समझौते के तहत दोनों यूनिवर्सिटी के बीच विभिन्न कोर्स, रिसर्च वर्क, सेमिनार, कांफ्रेंस, लेक्चर और सिंपोजियम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


एकेडमिक स्टॉफ और रिसर्च स्कॉलर का एजुकेशनल एक्चेंज प्रोग्राम भी लगातार जारी रहेगा। दोनों यूनिवर्सिटी ने मिलकर कई रिसर्च प्रोजेक्ट पूरे करने पर सहमति जताई है। यूडब्ल्यूएस और पीयू के बीच समझौते के तहत एक को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. ग्रोवर ने बताया कि यूडब्ल्यूएस दुनिया की टॉप 100 यूनिवर्सिटी में शामिल है। ऐसे में पीयू को यूडब्ल्यूएस के साथ एमओयू साइन करने से शैक्षणिक स्तर पर काफी फायदा मिलेगा। कार्यक्रम में पीयू डीन रिसर्च प्रो. ललित के बंसल, प्रो. शैली वालिया और प्रो. केशव मल्होत्रा उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed