फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university_poor students_fee structure_chandigarh

आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को ये राहत देगी पीयू

Mon, 23 Dec 2013 11:33 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण
सुमित सिंह श्यौराण Updated Mon, 23 Dec 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
punjab university_poor students_fee structure_chandigarh
पीयू में यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (यूसोल) पत्राचार से डिग्री करने वाले विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग फीस स्ट्रक्चर का प्रपोजल तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


पीयू यूसोल में गरीब विद्यार्थियों और खास तौर से लड़कियों के लिए फीस का अलग-अलग स्ट्रक्चर तय करेगी। विद्यार्थियों को फीस को दो से तीन इंस्ट्रलमेंट में जमा कराने की सुविधा पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


8 दिसंबर को पीयू सीनेट की बैठक में यूसोल विभाग अध्यक्ष प्रो. ललित बंसल ने एग्जाम फीस में 10 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने तर्क दिया कि दो साल से एग्जाम फीस नहीं बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनेटर मनीष वर्मा, एडवोकेट सत्यपाल जैन और डीपीएस रंधावा ने इसका विरोध किया था। जैन का कहना था कि यूसोल की फीस बढ़ाना गरीब विद्यार्थियों को पढ़ाई से वंचित करने जैसा है।

ईडब्ल्यूएस की बढ़ेगी सीमा, स्कॉलरशिप में बढ़ोतरी
पीयू कुलपति का मानना है कि फीस में इजाफा जरूरी है, लेकिन गरीब विद्यार्थियों का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। गरीबी रेखा से नीचे (ईडब्ल्यूएस) के विद्यार्थियों को फीस में छूट मिलती है।

अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ देने के लिए मौजूदा सीमा को बढ़ाकर तीन से चार लाख रुपये की जा सकती है। प्रो. अरुण ग्रोवर के अनुसार जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए यूसोल में स्कॉलरशिप को भी बढ़ाया जा सकता है।

फीस स्ट्रक्चर की स्लैब तैयार करने के लिए कुलपति ने प्रो. रौनकी राम की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है जो अगले महीने तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। यूसोल से करीब 22 हजार विद्यार्थी विभिन्न कोर्सों की पढ़ाई के लिए रजिस्टर्ड हैं।


यूसोल में फीस बढ़ोतरी का प्रस्ताव
क्लास----------------मौजूदा फीस----------बढ़ोतरी के बाद
बीए-1,2,3-------------1585----------------1744
बीकॉम 1,2,3------------1585---------------1744
एमए(प्रति सेमेस्टर)------1055---------------1160
एमकॉम-----------------1055----------------1160
एमएफसी----------------4115---------------4526
पीजीडीएमसी-------------2010---------------2211
बीएड-------------------13,790-------------15169
एमबीए------------------12,500-------------13,350

कैंपस और प्राइवेट छात्रों पर भी फीस बढ़ोतरी की मार
पीयू प्रशासन ने एग्जामिनेशन फीस भी बढ़ाने का प्रपोजल भी तैयार किया था। फीस कितनी बढ़ेगी इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

अभी तक 1600 रुपये देने वाले प्राइवेट कैंडीडेटों को 1760 रुपये देने पड़ेंगे। प्रैक्टिकल विषय के साथ बीए करने वालों की फीस 1800 से बढ़कर 1980 हो जाएगी।

कोर्स---------------------मौजूदा फीस--------------बढ़ोतरी के बाद
बीए,बीकॉम,बीएससी----------2200-------------------2420
बीएससी हॉस्पिटैलिटी----------2700-------------------2970
बीएससी टूरिज्म    --------------1900----------------2090
बीएससी ऑनर्स---------------1300------------------1430
एमए-एमएससी ऑनर्स---------2300-------------------2530
थीसिस-प्रोजेक्ट---------------1800-------------------1980
एलएलएम-------------------1800-------------------1980
एमफिल---------------------2700-------------------2790
 
दो साल से यूसोल की फीस नहीं बढ़ाई गई है। विद्यार्थियों के लिए नोट्स का खर्च बढ़ने के अलावा कई अन्य खर्चों में बढ़ोतरी हुई है। बोर्ड ऑफ फाइनेंस ने फीस बढ़ाने की शर्त पर ही फंड जारी करने की शर्त रखी है। फीस बढ़ाना जरूरी है। कुलपति के निर्देश के बाद गरीब विद्यार्थियों पर बोझ कम करने का विकल्प खोजा जाएगा।
प्रो. ललित के बंसल (चेयरपर्सन यूसोल पीयू )

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed