फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Mega Job Fest, Ragistration Start

पीयू में मेगा जॉब फेस्ट, जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन

Wed, 04 Feb 2015 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Feb 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Mega Job Fest, Ragistration Start

पंजाब यूनिवर्सिटी का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल हर साल की तरह इस साल भी मेगा जॉब फेस्ट अवसर-2015 की तैयारियों में जुटा है। 19 और 20 मार्च को मेगा जॉब फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। करीब 50 कंपनियां इसमें हिस्सा लेंगी। 1500 से अधिक स्टूडेंट्स ने इसके लिए आवेदन करा दिया है।

विज्ञापन


पीयू सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के चीफ को-आर्डिनेटर प्रो. एसके चड्ढा ने बताया कि स्टूडेंट्स की मांग पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए 4 फरवरी तक का समय दिया गया है। पीयू के सभी विभाग के स्टूडेंट्स मेगा जॉब फेस्ट के लिए रजिस्टर्ड करा सकते हैं।
विज्ञापन


25 हजार से कम नहीं होगा पैकेज  
प्रो. एसके चड्ढा ने बताया कि फेस्ट में अच्छी प्लेसमेंट की उम्मीद है। सभी कंपनी को प्लेसमेंट में स्टूडेंट्स को कम से कम 25 हजार रुपये मासिक पैकेज देना होगा। अवसर-2014 में पीयू स्टूडेंट्स को 8.4 लाख तक पैकेज ऑफर हुआ था । लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने फार्मेसी स्टूडेंट्स को सबसे अधिक पैकेज दिया था ।   
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉब फेस्ट की आज मीटिंग
अवसर-15 को आयोजित करने की जिम्मेदारी इस साल यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईसीईटी) को दी गई है। जॉब फेस्ट की रूपरेखा तैयार करने के लिए बुधवार को प्लेसमेंट सेल से जुड़े अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। जिसमें फेस्ट की तैयारियों को अंतिम रूपरेखा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed