फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Management Important Decision for Students

स्टूडेंट के हित में पीयू मैनेजमेंट का बड़ा फैसला

Thu, 07 Aug 2014 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Aug 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Management Important Decision for Students

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन ने स्टूडेंट के हित में बड़ा फैसला लिया है। विभिन्न यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले सैकड़ों स्टूडेंट अब पीयू से हिंदी और अंग्रेजी इलेक्टिव विषय की एडिशनल परीक्षा दे सकेंगे।

विज्ञापन


इस फैसले से बीए और बीएड के बाद स्कूल में टीचिंग के लिए आवेदन करने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ होगा। अमर उजाला ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 18 दिसंबर के अंक में सिर्फ पंजाबी लैंग्वेज वालों को एडिशनल पेपर देने की अनुमति... शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। पीयू छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी मामले को लेकर आला अधिकारियों को दो-तीन बार ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू डीयूआई और रजिस्ट्रार प्रो. एके भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसकी अनुमति दे दी है। मामले पर कमेटी के सदस्यों में शामिल कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (सीओई) प्रो. परविंदर सिंह, प्रो. रोनकी राम और प्रो. रूपिंदर तिवारी भी शामिल थे। कमेटी ने मामले को अब बोर्ड ऑफ स्टडीज के पास भेज दिया है। आगामी सिंडीकेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी।

क्या है इलेक्टिव एडिशनल पेपर का मामला

Punjab University Management Important Decision for Students

देश की अन्य यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले स्टूडेंट्स को अभी तक पीयू में सिर्फ पंजाबी इलेक्टिव विषय में एडिशन पेपर देने की अनुमति थी, 2006 में पीयू ने यह सुविधा दी थी। जबकि, राष्ट्रीय भाषा हिंदी और अंग्रेजी विषय का पेपर देने की इच्छा रखने वालों को यह सुविधा नहीं दी गई।

लैंग्वेज विषयों के भेदभाव को लेकर पीयू के छात्र संगठनों ने कई बार आवाज भी उठाई। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में लैंग्वेज टीचर बनने के लिए इलेक्टिव विषय अनिवार्य कर दिया गया है।

ट्राइसिटी के हजारों स्टूडेंट्स हर साल दूसरे राज्यों से ग्रेजुएशन करते हैं। कई यूनिवर्सिटी में हिंदी और अंग्रेजी इलेक्टिव विषय की सुविधा नहीं है। ऐसे में पीयू के इस फैसले से सैकड़ों स्टूडेंट को फायदा मिल सकेगा।

ये कहना है अधिकारियों का

Punjab University Management Important Decision for Students

हिंदी और अंग्रेजी इलेक्टिव का एडिशनल पेपर के प्रस्ताव को कमेटी ने मंजूरी दे दी है। विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। आगामी सितंबर-अक्तूबर में होने वाली परीक्षा में स्टूडेंट दोनों विषयों की परीक्षा में बैठ सकेंगे।
प्रो.एके भंडारी, डीयूआई-रजिस्ट्रार पंजाब यूनिवर्सिटी

कमेटी ने हिंदी-अंग्रेजी एडिशनल पेपर को अप्रूव कर दिया है। सिंडीकेट कमेटी से अप्रूवल मिलते ही नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी।
प्रो.परविंदर सिंह, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन पीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed