{"_id":"2bde5ca6784fd51e5dcf5a0105cde19d","slug":"punjab-university-llm-admission-schedule-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में LLM दाखिले की आवेदन तिथि बढ़ी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू में LLM दाखिले की आवेदन तिथि बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 May 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एलएलएम एक वर्षीय कोर्स में दाखिले के लिए होने वाले एंट्रेंस टेस्ट की आवेदन तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विद्यार्थी 31 मई 2014 तक असिस्टेंट रजिस्ट्रार सीईटी सेल, अरुणा चंद्रा हाल में आवेदन फार्म जमा करवा सकते हैं।
कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार 26 मई सीनेट ने किन्हीं कारणों से एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन नहीं करने वालों को एक अतिरिक्त चांस देने का फैसला लिया है।
जनरल कैटेगरी के तहत 1600 और एससी-एसटी के लिए 800 रुपये फीस रखी गई है। विद्यार्थियों को आवेदन फार्म, फोटो की स्कैन कॉपी, स्किनैचर पैन डाइव में और फीस का ड्रॉफ्ट रजिस्ट्रार के नाम से बनवाकर लाना होगा।
विज्ञापन