फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University LLB Entrance Test on 12 July

पीयू एलएलबी का एंट्रेंस टेस्ट आज, पढ़िए शेड्यूल

Sat, 12 Jul 2014 08:31 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Jul 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
Punjab University LLB Entrance Test on 12 July

प्रश्न पत्र लीक होने पर 9 जून को रद्द किया गया पीयू एलएलबी एंट्रेंस टेस्ट शनिवार को फिर से होने जा रहा है। पीयू प्रशासन ने पिछली गलती से सबक लेते हुए इस बार परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन


पेपर सुबह 10 से 11.30 बजे तक पंजाब यूनिवर्सिटी में होगा। परीक्षा के लिए 14 सेंटर बनाए गए हैं जिसमें 3350 स्टूडेंट अपीयर होंगे। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह को लॉ एंट्रेंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चेकिंग के लिए 14 ऑब्जर्वर और 4 फ्लाइंग स्क्वायड की ड्यूटी लगाई गई है।  इसके अलावा चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर को भी तैनात किया गया है। कुल 600 कर्मचारी और अधिकारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हफ्ते भर के अंदर रिजल्ट घोषित करने की कोशिश की जाएगी। उधर, पीयू प्रशासन की ओर से पेपर लीक मामले की जांच के लिए नए सिरे से कमेटी गठित करने के आदेश जारी किए गए हैं। पिछली बार इस एग्जाम की ड्यूटी पर लगाए गए कुछ अधिकारियों और शिक्षकों को बदल दिया गया है।

जांच कमेटी ने माना लीक हुआ पेपर

Punjab University LLB Entrance Test on 12 July

देश की नंबर वन रैंकिंग पाने वाली पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की ओर से 9 जून को आयोजित एलएलबी तीन वर्षीय एंट्रेंस टेस्ट का प्रश्न पत्र लीक होने का मामला सामने आया है। मामले में गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की है।

साथ ही पेपर रद्द करने की संतुति की है। पीयू प्रशासन ने तुरंत लॉ एंट्रेंस टेस्ट को रद्द करने का फरमान जारी कर दिया। पीयू और रीजनल सेंटर में एलएलबी की करीब 600 सीटों पर दाखिले के लिए अब 12 जुलाई को दोबारा एंट्रेंस टेस्ट होगा।

गौरतलब है कि 9 जून को 3350 स्टूडेंट ने लॉ एंट्रेंस टेस्ट दिया था। गौरतलब है कि दो साल पहले भी वार्षिक परीक्षाओं में बीकॉम का पेपर लीक होने पर पीयू की परीक्षा स्थागित करनी पड़ी थी। 

प्रश्न पत्रों से 4 पेज हुए लीक

Punjab University LLB Entrance Test on 12 July

एलएलबी एंट्रेंस टेस्ट के लिए तीन प्रश्न पत्र तैयार किए गए थे। इन प्रश्न पत्र से चार पेज पेपर से पहले ही बाजार में 30 से 35 हजार में बिके थे।

जांच कमेटी सूत्रों के अनुसार जो पेपर 9 जून को बांटा गया, उसका एक पेज फोटोकॉपी होकर पहले ही आउट हुआ था।

सोमवार को जब तीन अन्य पेज को रिजर्व रखे गए दो सेट को खोला गया तो तीन अन्य पेज भी हूबहू प्रश्न पत्र से मिले।

पेपर लीक करने वालों पर गिरेगी गाज

Punjab University LLB Entrance Test on 12 July

पीयू के लॉ एंट्रेंस का पेपर लीक होने की पुष्टि होने के बाद अब पीयू प्रशासन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। पेपर से जुड़े अधिकारियों और लॉ विभाग के एक प्रोफेसर पर शक की सुई घूमने लगी है।

एनएसयूआई छात्र नेताओं ने मामले में एलएलबी तीन वर्षीय विभाग में पढ़ाने वाले प्रोफेसर का नाम शिकायत पत्र में दिया था।

पीयू प्रशासन के परीक्षा तंत्र पर लगे धब्बे के बाद आला अधिकारियों ने पेपर लीक मामले से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

पीयू प्रशासन जांच कमेटी की रिपोर्ट पर मामला पुलिस को भी दे सकती है। इस मामले में कमेटी जल्द ही अगली मीटिंग करेगी।

क्या था मामला

Punjab University LLB Entrance Test on 12 July

9 जून को आयोजित लॉ एंट्रेंस टेस्ट के बीच में ही शोर पड़ गया कि पेपर लीक हुआ है। पीयू के आला अधिकारी भी कैंपस के कई विभागों में चैकिंग के लिए गए लेकिन कुछ नहीं मिला।

एनएसयूआई छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रश्न पत्र 30 से 40 हजार में बिका है। विद्यार्थियों को एक रात पहले ही चंडीगढ़ के साथ लगते इलाकों में बंद कमरे में पेपर कराया गया। मामले को लेकर छात्र संगठनों ने काफी नारेबाजी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed