{"_id":"0049ad57370a7cb1f27b6bccafa7d347","slug":"punjab-university-llb-entrance-result-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू एलएलबी एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट, दशमेश अव्वल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू एलएलबी एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट, दशमेश अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 29 May 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू ने बुधवार को यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में दाखिले के लिए आयोजित एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। एलएलबी 5 वर्षीय लॉ के एंट्रेंस टेस्ट में दशमेश सिंह धनोआ ने टॉप किया है।
विज्ञापन
दशमेश के पिता सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज में हिस्ट्री विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। एंट्रेंस टेस्ट में छात्र सागर दून दूसरे और अमन सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
पीयू से मिली जानकारी अनुसार टेस्ट में 4768 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें 3714 ही टेस्ट क्लीयर कर सके। यूआईएलएस में बीए-एलएलबी की 120 और बीकॉम एलएलबी की 120 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन