फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university international hostal ready for opening

खुलने वाला है पीयू का इंटरनेशनल हॉस्टल, तैयार रहें स्टूडेंट्स

Mon, 10 Aug 2015 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Aug 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
punjab university international hostal ready for opening

पंजाब यूनिवर्सिटी में इन दिनों हॉस्टल की मारामारी चल रही है। हॉस्टल लेने के लिए डीएसडब्ल्यू ऑफिस के साथ वॉर्डन के चक्कर लगाए जा रहे हैं। लेकिन जल्द ही स्टूडेंट्स को इस समस्या से निजात मिलने वाली है।

विज्ञापन


पीयू का इंटरनेशनल हॉस्टल बनकर तैयार हो चुका है। इसकी ओपनिंग के लिए पिछले सप्ताह ही डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) के साथ अन्य अधिकारियों की मीटिंग हुई है। जिसमें इस हॉस्टल को खोलने के शेड्यूल पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


हॉस्टल को अगले कुछ दिनों में खोला जा सकता है। जिससे करीब 500 स्टूडेंट्स को हॉस्टल में रहने की सुविधा मिलेगी। यह हॉस्टल सेल्फ फाइनेंस के तहत स्टूडेंट्स को अलॉट किया जाएगा। जिसमें कई तरह की अतिरिक्त सुविधाएं भी स्टूडेंट्स को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी 6 हजार हैं सीटें
पंजाब यूनिवर्सिटी के 17 हॉस्टलों में अभी तक 6 हजार केलगभग सीटें हैं। लेकिन हॉस्टल की वेटिंग लिस्ट इससे कहीं ज्यादा लंबी है। हॉस्टल पाने वाले रोज चक्कर लगा रहे हैं।


इस बार पीयू प्रशासन स्टूडेंट्स को गेस्ट तौर पर भी रूम अलॉट नहीं कर रहा। सीट नहीं मिलने से स्टूडेंट्स को महंगे पीजी का रुख करना पड़ रहा है। जिससे उनकी जेब ढीली हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed