फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Inter Zonal Youth Festival last Day Result

पीयू यूथ फेस्टिवल, अंतिम दिन के नतीजे

Sat, 01 Nov 2014 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Nov 2014 02:31 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Inter Zonal Youth Festival last Day Result

सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज में पंजाब यूनिवर्सिटी के 56वें इंटर जोनल यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल के अंतिम दिन पंजाबी संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने रंग जमा दिया। भंगड़े से लेकर पंजाबी फोक इंस्ट्रूमेंट, ग्रुप डांस और क्लासिकल डांस जैसी इवेंट को देखने के लिए कालेज में जबर्दस्त भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन


यूथ फेस्टिवल के अंतिम दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। डीएवी कालेज प्रिंसिपल डा.बीसी जोसन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बीजेपी नेता संजय टंडन, चंडीगढ़ के गृह सचिव अनिल कुमार, पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर, डीएवी मैनेजमेंट कमेटी प्रेसिडेंट के सलाहकार डा.एचआर गंधार भी मौजूद थे। देर शाम तक कार्यक्रमों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को नहीं मिली ओवर ऑल ट्राफी
डीएवी कालेज में भी भंगड़े के रिजल्ट को लेकर शुक्रवार को विवाद खड़ा हो गया। डीएवी कालेज और खालसा कालेज-26 ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद भंगड़े के रिजल्ट को रोक दिया गया। मामले में एक कमेटी गठित कर दी गई। 2-3 दिन में रिजल्ट घोषित किया जाएगा। भंगड़े का रिजल्ट रुकने से ओवर ऑल ट्राफी भी नहीं दी गई।
 
भंगड़ा और फोक इंस्ट्रूमेंट में हाउसफुल
यूथ फेस्टिवल में भंगड़ा और गिद्दा सबसे आकर्षण का केंद्र रहता है। शुक्रवार को भी डीएवी कालेज में यूथ फेस्ट में भंगड़े की 11 टीमों की शानदार प्रस्तुति दी। उधर कालेज के ऑडिटोरियम में पंजाबी फोक इंस्ट्रूमेंट पर लड़के और लड़कियों ने कमाल की प्रस्तुति दे खूब तालियां लूटी।


बलविंदर कौर नूरी की गेस्ट परफारमेंस रही शानदार
यूथ फेस्टिवल के अंतिम दिन डीएवी कालेज के एमए सोशोलॉजी विभाग की दृष्टिहीन छात्रा बलविंदर कौर नूरी की स्टेज पर गेस्ट परफारमेंस ने जमकर तालियां बटोरीं। गिद्दे और डांस की शौकीन नूरी ने पंजाबी गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान जाने माने पंजाबी गायक पम्मीबाई नूरी की परफारमेंस के कायल हो गए। इंटरनेशनल स्तर की खिलाड़ी नूरी के हौसले की गायक पम्मी बाई और प्रो. निर्मल जौड़ा ने जमकर सराहना की और उसे सैकड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। बता दें कि बलविंदर कौर नूरी ने अब तक स्पोर्ट्स में 15 गोल्ड मेडल जीते हैं और दुबई में इसी साल जनवरी-फरवरी में हुई पैरा ओलंपिक चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीतकर देश का नाम रौशन किया है।

ये रहे यूथ फेस्ट के अंतिम दिन के रिजल्ट
फोक इंस्ट्रूमेंट
पहला-कुलविंदर कौर(देव समाज कालेज फॉर वुमन फिरोजपुर
दूसरा-जगशीर सिंह(एससीडी गवर्नमेंट कालेज लुधियाना)
तीसरा- नवनीत सिंह(जीकेएसएम गवर्नमेंट कालेज टांडा)

ग्रुप फोक आर्केस्ट्रा
पहला-देव समाज कालेज फॉर वुमन लुधियाना
दूसरा-गुरु नानक खालसा कालेज फॉर वुमन मॉडल टाउन लुधियाना और जीजीएस खालसा कालेज फॉर वुमन झड़साहिब
तीसरा-एससीडी कालेज फॉर ब्वॉयज लुधियाना, एसडी कालेज-32 और बाबा कुंदन सिंह एजुकेशन (संयुक्त रुप से)

फोक आर्केस्ट्रा(एकल)
पहला-रसप्रीत कौर (गुरु नानक खालसा कालेज फॉर वुमन लुधियाना और कुलविंदर कौर(देव समाज कालेज वुमन फिरोजपुर)
दूसरा- जीवनजौत कौर (गुरु नानक खालसा कालेज फारॅ वुमन लुधियाना और कुलवंत कौर देव समाज कालेज फॉर वुमन फिरोजपुर (संयुक्त रूप से)
तीसरा-लक्षमी कौर (जीजीएस खालसा कालेज फॉर वुमन झड़साहिब)

ग्रुप डांस
पहला-देव समाज कालेज फॉर वुमन फिरोजपुर सिटी
दूसरा-एसडी कालेज फॉर वुमन मोगा और खालसा कालेज फॉर वुमन लुधियाना (संयुक्त रुप से)
तीसरा-जीकेएसएम गवर्नमेंट कालेज टांडा और जीसीजी-11( संयुक्त रुप से)

ग्रुप डांस(एकल)
पहला-हीना(एसडी कालेज फॉर वुमन मोगा
दूसरा-अनुरोनिका(जीकेएसएम गवर्नमेंट कालेज टांडा)
तीसरा- आरुषी जैन(खालसा कालेज फॉर वुमन सिविल लाइन लुधियाना)

क्लासिकल डांस
पहला-गवर्नमेंट कालेज फॉर गर्ल्स लुधियाना
दूसरा-जीसीजी-42
तीसरा-एसडी कालेज-32 और पीयूआरसी सिविल लाइन लुधियाना 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed