फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Soft Skill Courses in Punjab University IAS Study Center

पीयू के IAS स्टडी सेंटर में जल्द शुरू होंगे ये नए कोर्स

Wed, 30 Apr 2014 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Apr 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
Soft Skill Courses in Punjab University IAS Study Center

पीयू स्थित आईएएस स्टडी सेंटर ने अब नए सत्र से सिविल सर्विसेज, स्टेट सर्विसेस, यूजीसी नेट के अलावा अब सॉफ्ट स्किल कोर्स शुरू करने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


सेंटर डायरेक्टर डा.आरके महाजन ने बताया कि 2008 में शुरू हुए सेंटर में कई नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। हाल ही में पीसीएस ज्यूडिशियल (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) में सेंटर से तीन और पीसीएस एग्जीक्यूटिव प्रारंभिक परीक्षा में कई स्टूडेंट सफल हुए हैं।  
विज्ञापन


सॉफ्ट स्किल कोर्स से निखरेगी पर्सनॉलिटी
पीयू आईएएस स्टडी सेंटर पहली बार सॉफ्ट स्किल कोर्स शुरू करने जा रहा है। 19 मई से शुरू होने वाले इस खास कोर्स में कम्यूनिकेशन स्किल, बॉडी लैंग्वेज, कान्फीडेंस बिल्डिंग, गोल सेटिंग, स्ट्रेस मैनेजमेंट, पॉजिटिव एप्टीट्यूट जैसे टिप्स मिलेंगे। युवाओं को विभिन्न इंटरव्यू के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 घंटे के का यह खास कोर्स चार हफ्ते का होगा। इसमें एक्सपर्ट युवाओं को तराशेंगे। पीयू स्टूडेंट से 500 और बाहरी स्टूडेंट से कोर्स की फीस 1000 रुपये ली जाएगी।

यूजीसी नेट कोचिंग 5 मई से
डा.महाजन ने बताया कि यूजीसी नेट के लिए कोचिंग 5 मई से है। एक महीने के कोर्स में 50 स्टूडेंट को दाखिला दिया जएगा। नेट कोचिंग की फीस 4 हजार रुपये रखी गई है। सेंटर में नेट के सभी तीन पेपर की तैयारी कराई जाएगी।
 
4 महीने मिलेगी आईएएस कोचिंग
सेंटर में सिविल सर्विसेज के लिए 4 महीने की कोचिंग दी जाएगी। अगस्त से नया बैच शुरू होगा। कोचिंग के लिए फीस 15 हजार रखी गई है। इस कोर्स में दाखिले एंट्रेंस टेस्ट से होगा।

25 सीटें पीयू रेगुलर स्टूडेंट के लिए आरक्षित होंगी। पीयू प्रोफेसर के अलावा एक्सपर्ट, रिटायर्ड आईएएस, जज और डॉक्टर भी सेंटर से जुड़े हैं। हर महीने सिविल सर्विसेज का मॉक टेस्ट लिया जाता है। पहला मॉक टेस्ट 24 मई को  लिया जाएगा, जिसकी रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है।
 
सेंटर से कोचिंग, 3 बने पीसीएस ज्यूडिशियल  
पीयू आईएएस स्टडी सेंटर से 3 पीसीएस ज्यूडिशियल में सफल हुए हैं। मंगलवार को राजीव कुमार गर्ग, जसबीर सिंह और अंबिका शर्मा को सम्मानित किया गया। राजीव कुमार गर्ग ने पीयू के लॉ विभाग से एलएलबी की है। इन्होंने पीसीएस में 22वां रैंक हासिल किया। मलेरकोटला निवासी राजीव ने तीसरे प्रयास में सफलता पाई है।

जसबीर सिंह ने 3 रैंक हासिल किया। मुक्तसरसाहिब निवासी जसबीर के पिता खेती से जुड़े हैं। दूसरे प्रयास में इन्होंने सफलता पाई। इन्होंने जेआरएफ भी क्लीयर किया। 2007 में पीयू से एलएलबी करने वाली अंबिका शर्मा चौथा रैंक हासिल किया।

जालंधर निवासी अंबिका के पिता सुदर्शन शर्मा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में रीडर पद से रिटायर हुए हैं। अंबिका राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति और पीयू लॉ विभाग के प्रोफेसर पीएस जसवाल के अधीन पीएचडी कर रही हैं।    


जानकारी के लिए संपर्क करें ..
आईएएस सेंटर कोआर्डिनेटर डा.भरत ने बताया कि किसी भी जानकारी के लिए सुबह 10 से 4 बजे तक सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं। डा.भरत को मोबाइल नंबर 9465228800, सेंटर फोन नंबर 0172-2534367 या ईमेल और वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कोट्स
आईएएस सेंटर की शुरूआत प्रतिभाशाली और जरुरतमंद स्टूडेंट को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए किया गया है। सेंटर की कार्यप्रणाली को ओर बेहतर कर अधिक से अधिक स्टूडेंट को लाभ दिया जाएगा। सेंटर जरुरत के हिसाब से स्किल डेवलेपमेंट कोर्स भी शुरू करने जा रहा है। युवाओं से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
डा.आरके महाजन, डायरेक्टर सेंटर फॉर आईएएएस एंड अदर कंपीटेटिव एग्जामिनेशन पीयू 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed