{"_id":"4930f5366420e773e6786e4ea6d17da0","slug":"punjab-university-hostal-allotment-record-will-be-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयूः हॉस्टल अलॉटमेंट रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयूः हॉस्टल अलॉटमेंट रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 31 Jul 2015 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टूडेंट्स यूनियन की लगातार मांग के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हॉस्टलों में सीटों का अलॉटमेंट रिकॉर्ड ऑनलाइन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
सभी हॉस्टलों में अलॉट हुई सीटों का ब्योरा वेबसाइट पर डाला जाएगा। इसके अलावा हॉस्टल फीस को भी जल्द ऑनलाइन किया जाएगा।
यह फैसला वीरवार को डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) के साथ हुई सभी वॉर्डनों की मीटिंग में लिया गया। दोपहर बाद डीएसडब्ल्यू नवदीप गोयल के ऑफिस में यह मीटिंग हुई। सीटों का रिकॉर्ड ऑनलाइन करने के लिए शुक्रवार को सभी हॉस्टलों में सर्कुलर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
मीटिंग में छात्र संघ चुनाव की प्लानिंग पर भी चर्चा हुई। यूनिवर्सिटी में पोस्टर वार न शुरू हो, इसके लिए भी योजना बनाई गई। ताकि दीवारें पोस्टर से न भर जाएं।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (पुसू) हॉस्टल अलॉटमेंट प्रक्रिया को ऑनलाइन किए जाने की मांग कर रही थी। मगर अभी तक सिर्फ अलॉट हो चुकी सीटों की जानकारी ही ऑनलाइन होगी। सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया अभी ऑनलाइन नहीं हुई है।